Home Delhi रहस्मय हालात में जलकर फैक्टरी सुपरवाइजर की मौत

रहस्मय हालात में जलकर फैक्टरी सुपरवाइजर की मौत

0
रहस्मय हालात में जलकर फैक्टरी सुपरवाइजर की मौत

selabनई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में रहस्मय हालात में जलकर एक फैक्टरी सुपरवाइजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरखपुर के गांव नेबी सैनी के रहने वाले रामजीत (55) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह रामजीत का शव फैक्टरी परिसर में जला हुआ मिला।

परिजनों ने फैक्टरी के किसी कर्मचारी पर ही रामजीत की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फैक्टरी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार रामजीत सीमापुरी स्थित एक फैक्टरी में सुपरवाइजर था। इसका परिवार गोरखपुर में रहता है। परिवार में पत्नी व एक बेटी के अलावा एक भाई अनिल है। रविवार रात करीब 9.00 बजे रामजीत फैक्टरी में ही सो गया था।

सुबह 7.00 बजे जब फैक्टरी के कर्मचारी पहुंचे तो रामजीत का 100 फीसदी जला हुआ शव बरामद हुआ। फिलहाल वह कैसे जला या उसे किसने जलाया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। रामजीत के भाई अलिन ने उसकी हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। सीमापुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।