Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
Delhi Honey Trap : man loses Rs 15 lakh
Home Delhi दिल्ली : हनी ट्रेप में फंसा कर पीड़ित से लाखों लूटे

दिल्ली : हनी ट्रेप में फंसा कर पीड़ित से लाखों लूटे

0
दिल्ली : हनी ट्रेप में फंसा कर पीड़ित से लाखों लूटे
Delhi Honey Trap : man loses Rs 15 lakh
Delhi Honey Trap : man loses Rs 15 lakh
Delhi Honey Trap : man loses Rs 15 lakh

नई दिल्ली। पश्चिमी जिले के ख्याला इलाके में हनी ट्रेप में फंसा कर एक शख्स से लाखों रुपए लूटने का मामला प्रकाश में आया है। ​फि​लहाल पुलिस पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार राम सिंह (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ ख्याला इलाके में रहता है। राम का अपना निजी कारोबार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले राम को उसके भतीजे ने एक मनजीत नामक शख्स से मुलाकात करवाई। बातचीत के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई।

मनजीत ने पीड़ित से कहा कि उसकी एक जानकार महिला दोस्त है। उसकी कहीं नौकरी लगवानी है। मनजीत ने पीड़ित का नम्बर उक्त महिला को दे दिया। दो—तीन बार बातचीत होने के बाद महिला ने पीड़ित को कॉल करके ख्याला स्थित एक पार्क के पास बुलाया।

यहां से शुरू हुआ ठगी का खेल

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित से मिलने के बाद महिला उसे एक घर में ले गई। घर ले जाने के बाद महिला ने पीड़ित को पीने के लिए शीतल पेय दिया। शीतल पेय पीते ही पीड़ित बेहोश हो गया। कुछ देर बाद वह जब उठा तो उसके कपड़े खुले हुए थे। पीड़ित तुरंत अपने घर लौटा।

घर आते ही मनजीत ने कॉल किया और कहा कि तुमने उस महिला के साथ बहुत गलत काम किया है। वह पुलिस में शिकायत देने गई है। पीड़ित डर गया। जिस पर मनजीत ने बोला कि समझौता करने के लिए महिला 30 लाख रुपए मांग रही है पर वह उससे बात करेगा और 15 लाख रुपए में काम हो जाएगा।

पीड़ित ने अपने जानकारों से मदद लेकर 15 लाख रुपए मनजीत को दिए। रुपए लेने के बाद भी मनजीत पीड़ित को डरा धमाका कर उससे और रुपए की मांग करने लगा। पीड़ित ने हिम्मत कर मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

https://www.sabguru.com/jodhpur-crime-news-woman-blackmailing-by-vulgar-photos/

यह भी पढें
क्राइम और सेक्स की और न्यूज के लिए यहां क्लीक करें