Home Delhi गर्लफ्रेंड से मिलने गए दिल्ली के युवक की ओडिशा में मिली लाश

गर्लफ्रेंड से मिलने गए दिल्ली के युवक की ओडिशा में मिली लाश

0
गर्लफ्रेंड से मिलने गए दिल्ली के युवक की ओडिशा में मिली लाश
delhi youth found dead on railway tracks at angul railway station
delhi youth found dead on railway tracks at angul railway station
delhi youth found dead on railway tracks at angul railway station

नई दिल्ली। दिल्ली का रहने वाला एक युवक अपने घर से नैनीताल जाने की बात कहकर निकला लेकिन एक दिन बाद ओडिशा के अंगुल में रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक नैनीताल न जाकर घरवालों से झूठ बोलकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए ओडिशा गया था। मृत का नाम पुष्कर अग्रवाल (21) है जो आईटीआई का स्टूडेंट है।

वह दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रहता था। यहीं पड़ोस की रहने वाली एक लड़की से उसको प्रेम हो गया। कुछ दिनों पहले लड़की ओडिशा में रहने लगी। पुलिस को शक है कि पुष्कर इसी लड़की से मिलने गया था।

पुष्कर अपने परिजनों से कई बार झूठ बोलकर माता वैष्णो देवी के दर्शन के बहाने ओडिशा जाकर उससे मिलता रहता था। बीती 6 जनवरी को भी पुष्कर परिजनों से नैनीताल जाने की बात कहकर घर से निकला था।

जिसके दूसरे दिन उसके साथ इस हादसे की ख़बर परिवार को मिली। फिलहाल पुलिस पता लगा रही है की पुष्कर के साथ आखिर हुआ क्या था।