Home Breaking बैंकों में शनिवार को केवल वरिष्‍ठ नागरिक ही बदल पाएंगे नोट

बैंकों में शनिवार को केवल वरिष्‍ठ नागरिक ही बदल पाएंगे नोट

0
बैंकों में शनिवार को केवल वरिष्‍ठ नागरिक ही बदल पाएंगे नोट
Demonetisation : banks across india to serve senior citizens on saturday, to remain shut on sunday
Demonetisation : banks across india to serve senior citizens on saturday, to remain shut on sunday
Demonetisation : banks across india to serve senior citizens on saturday, to remain shut on sunday

नई दिल्ली। देश भर के सभी बैंक शनिवार को केवल वरिष्‍ठ नागरिकों को लिए नोट बदलने की सुविधा देंगे। बाकी लोग नोट बदल नहीं पाएंगे।

अन्य सभी सेवाएं पूर्व की तरह कार्यरत होंगी। इसके अलावा रविवार को बैंक बंद रहेंगे। भारतीय बैंक संघ के अध्‍यक्ष राजीव ऋषि ने शुक्रवार को बताया कि देश भर के सभी बैंक वरिष्‍ठ नागरिकों के ही नोट बदलेंगे। बैंकों में अन्य सभी सेवाएं चालू रहेंगी।

इसके अलावा इस दिन का इस्‍तेमाल लंबित कार्यों को पूरा करने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक के कर्मचारी बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब बैंकों में भीड़ कम हुई है इसलिए शनिवार को नोट नहीं बदले जाएंगे।

https://www.sabguru.com/demonetisation-supreme-court-refuses-stay-petitions-note-ban-lower-courts/

 

https://www.sabguru.com/supreme-court-refuses-to-restrain-lower-courts-from-hearing-pleas-on-demonetisation/

https://www.sabguru.com/supreme-court-refused-to-stay-govts-order-on-denomination/