Home Breaking भोपाल सेन्ट्रल जेल ब्रेक पर दिग्विजय सिंह का बयान, जताई मिली भगत की आशंका

भोपाल सेन्ट्रल जेल ब्रेक पर दिग्विजय सिंह का बयान, जताई मिली भगत की आशंका

0
भोपाल सेन्ट्रल जेल ब्रेक पर दिग्विजय सिंह का बयान, जताई मिली भगत की आशंका
Digvijay Singh's statement on the Bhopal Central Jail Break

Digvijay Singh's statement on the Bhopal Central Jail Break

भोपाल। भोपाल सेन्ट्रल जेल से सिमी के आठ आतंकवादियों के फरार होने के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का बयान आया हैं।

अपने बयान में सिंह ने आतंकियों के भागने के पीछे मिली भगत की आशंका जताई हैं। उन्होंने कहा कि ये आतंकी भागे हैं या किसी योजना के तहत भगाए गए हैं? साथ ही उन्होंने आरएसएस और कंट्टरपंथी विचारधारा के लोगों पर दंगे भड़काने का आरोप भी लगाया हैं।

देर रात भोपाल के सेन्ट्रल जेल से सिमी के आठ आतंकवादी प्रधान आरक्षक की हत्या कर फरार हो गए। इन आतंकियों पर अलग- अलग मामलों में केस चल रहे थे।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस प्रकार सिमी के लोग जेल तोड़ कर भाग रहे हैं इसमें किसी की मिलीभगत की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता और यह जांच का विषय हैं।

वहीं मीडिया से बातचीत के पहले दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के जरिए भी कई तरह से सवाल खड़े किए।

दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा सिमी और बजरंग दल पर मैंने प्रतिबंध लगाने की सिफारिश तत्कालीन एनडीए सरकार से की थी। उन्होंने सिमी पर तो लगा दिया बजरंग दल पर नहीं लगाया। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि दोनों मिल कर दंगे कराते हैं।

खण्डवा से भी जेल तोड़ कर सिमी के लोग भागे और भोपाल की जेल से भी सिमी के लोग भागे। अपने अंतिम ट्वीट में कांग्रेस महासचिव ने लिखा, सरकारी जेल से भागे हैं या किसी योजना के तहत भगाए गए हैं? जांच का विषय होना चाहिए। दंगा फसाद ना हो इस पर प्रशासन को नजर रखना पड़ेगा।

https://www.sabguru.com/8-terrorists-banned-group-simi-escapes-bhopal-jail-killing-guard/