Home Entertainment Bollywood शिवाय का निर्देशन खुद करना चाहता था : अजय देवगन

शिवाय का निर्देशन खुद करना चाहता था : अजय देवगन

0
शिवाय का निर्देशन खुद करना चाहता था : अजय देवगन
directed Shivay because only i could tell story : Ajay Devgn
directed Shivay because only i could tell story : Ajay Devgn
directed Shivay because only i could tell story : Ajay Devgn

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन का कहना है कि वह फिल्म शिवाय का निर्देशन खुद करना चाहते थे। अजय देवगन इन दिनों फिल्म शिवाय में काम कर रहे हैं।

अजय फिल्म में अभिनय करने के साथ ही निर्देशन भी कर रहे हैं। अजय देवगन ने कहा कि उन्होंने ‘शिवाय’ का निर्देशन इसलिए किया, क्योंकि वह फिल्म की कहानी खुद बनाना चाहते थे।

अजय देवगन से जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्म में अन्य किसी के निर्देशन पर विश्वास नहीं था तो उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है। मैंने खुद विचार किया। कहानी मैं खुद सुनाना चाहता था, मुझे लगा कि सिर्फ मैं ही इसे बना सकता हूं इसलिए मैंने इसका निर्देशन किया।

यह एक पारिवारिक फिल्म है। मारधाड़ वाली पृष्ठभूमि के साथ यह भावनात्मक कहानी है। एक व्यक्ति को सबकुछ नष्ट करने के लिए प्रेरित किया जाता है क्योंकि कोई उसे खत्म करने की कोशिश कर रहा था। मैंने यह लेख पढ़ा था और फिल्म इसी पर बनी है। यह इससे प्रेरित है।यह फिल्म दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित होगी।