Home Entertainment स्वाइन फ्लू के मामलों से निराश है काजोल

स्वाइन फ्लू के मामलों से निराश है काजोल

0
स्वाइन फ्लू के मामलों से निराश है काजोल

swine kajolमुुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर काजोल देश में जानलेवा वायरस स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से दुखी हैं। काजोल का कहना है कि हाथ धोने की बुनियादी आदत अमल मेंलाने से इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

काजोल ने टि्वटर पर लिखा कि स्वाइन फ्लू के इतने ज्यादा मामलों को देखकर निराशा हुई है। हमेशा इलाज की बजाय बचाव बेहतर होता है। साबुन से नियमितरू प से हाथ धोकर संक्र मण से बचा जा सकता है।

काजोल लाइफब्वॉय के हेल्प अ चाइल्ड रीच फाइव अभियान की समर्थक हैं। यह अभियान दुनियाभर में हाथ धोने की आदत का प्रचार कर जागरूकता लाता है। काजोल स्वयं भी दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में हैंड वाशिंग ब्रांड एंबेसडर के रू प में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शिरकत की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here