Home Breaking वेट लूज मिशन पर है दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं डांस बेस्ट एक्सरसाइज

वेट लूज मिशन पर है दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं डांस बेस्ट एक्सरसाइज

0
वेट लूज मिशन पर है दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं डांस बेस्ट एक्सरसाइज
TV actress divyanka tripathi on weight loss mission
TV actress divyanka tripathi on weight loss mission
TV actress divyanka tripathi on weight loss mission

दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों डेली सोप ‘ये है मोहब्बतें’ और डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ की शूटिंग में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। इसी भागदौड़ में वह अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाई और उनका लगभग 10 किलो वजन बढ़ गया।

साथ ही दिव्यांका को चोट भी आ गई थी, जिसकी वजह से वह लंबे समय तक व्हील चेयर पर रही थीं। इसी कारण दिव्यांका अपने वजन को लेकर सीरियस हो गई हैं और उन्होंने तय किया है कि वह अपना वजन और अधिक कम कर लेंगी। हालांकि नच बलिये ने उन्हें वजन कम करने में काफी मदद की है, चूंकि शो के दौरान उन्होंने काफी मेहनत की है और डांस वजन कम करने के लिए एक बेस्ट एक्सरसाइज है।

जाहिर सी बात है कि इसकी वजह से उन्हें अपने वजन को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली होगी। इस बारे में खुद दिव्यांका कहती हैं कि हां, यह सच है कि मैं फिलहाल वेट लॉस मिशन पर हूं और मुझे लगता है कि मैंने अब अपना लाइफ स्टाइल भी बदला है तो जाहिर है कि इससे मुझे काफी फायदा हुआ है।

मैंने हर दिन एक्सरसाइज करना शुरू किया है। डांसिंग की वजह से तो मुझे काफी मदद मिली ही है। दिव्यांका ने कहा है कि वह जल्द ही अपना वजन कंट्रोल कर फिर से पुराने शेप में आ जाएंगी।