Home Entertainment Bollywood दिव्यंका त्रिपाठी ने सह कलाकार विवेक दाहिया संग की सगाई

दिव्यंका त्रिपाठी ने सह कलाकार विवेक दाहिया संग की सगाई

0
दिव्यंका त्रिपाठी ने सह कलाकार विवेक दाहिया संग की सगाई
Divyanka tripathi gets engaged to yeh hai mohabaten co star vivek dahiya
Divyanka tripathi gets engaged to yeh hai mohabaten co star vivek dahiya
Divyanka tripathi gets engaged to yeh hai mohabaten co star vivek dahiya

मुंबई। टीवी पर दुल्हन और इशिता के नाम से पॉपुलर हो चुकीं दिव्यंका त्रिपाठी ने को-एक्टर विवेक दाहिया से सगाई कर ली है। उनके एक फैन ने सोशल साइट पर इंगेजमेंट की फोटोज शेयर की हैं।

सूत्रों के अनुसार दिव्यंका के पेरेंट्स ने विवेक को पसंद किया। उनके कहने पर ही दोनों ने जल्दी सगाई करने का फैसला लिया। बता दें कि दिव्यंका और विवेक करीब 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दिसंबर में आई थी शादी की प्लानिंग की खबर

दिसंबर 2015 में खबर आई थी कि दिव्यंका विवेक के साथ शादी की प्लानिंग कर रही हैं। गौरतलब है कि विवेक दिव्यंका के साथ शो ये है मोहब्बतें में एसीपी अभिषेक का किरदार प्ले कर रहे हैं और शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। हालांकि, उन्होंने अपने अफेयर की खबर का न खंडन किया है और न ही इसे स्वीकार किया है।

Divyanka tripathi gets engaged to yeh hai mohabaten co star vivek dahiya
Divyanka tripathi gets engaged to yeh hai mohabaten co star vivek dahiya

क्या कहती हैं दिव्यंका

2015 के आखिर में इंडियन टेली अवॉड्र्स सेरेमनी के दौरान दिव्यंका से जब उनके अफेयर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था, मैं अपने रिलेशनशिप के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकती। आपको यह जानने की जरूरत है कि सेट से कौन इस तरह की अफवाह उड़ा रहा है।

पिछले साल टूटा 7 साल पुराना रिश्ता

दिव्यंका त्रिपाठी और ‘महाराणा प्रताप’ फेम शरद मल्होत्रा का ब्रेकअप 2015 की शुरुआत में हुआ। दोनों करीब 7 साल से डेट कर रहे थे। शरद और दिव्यंका का अफेयर सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर शुरू हुआ था।