Home Latest news घर में नहीं होंगे जाले ,अगर लगाएंगे यह पौधा

घर में नहीं होंगे जाले ,अगर लगाएंगे यह पौधा

0
घर में नहीं होंगे जाले ,अगर लगाएंगे यह पौधा
pudina plant benefits

pudina plant benefits

सबगुरु न्यूज़ :अगर आप भी घर में जालो से हैं परेशान हैं तो लगाए यह पेड़ जिससे मकड़ी घर में जाले नहीं बना पाएगी|यह पेड़ मकड़ियों को आपके घर से दूर करने का काम करेगा| कभी-कभी आप अपने घर में मकड़ी देखते होंगे। म‍कडि़यां कुछ ही घंटो में घर में जाल भी बुन लेती है। आज हम आप को एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जिसको लगाने के बाद आप मकड़ी और जालों से मुक्‍त हो सकते हैं। वैसे तो इस पौधे के ढेरों फायदे हैं पर मकडि़यों को भगाना उनमें से एक खास फायदा है।

बुजुर्गों को ज्यादा विटामिन-ई से हो सकता है खतरा, रहें सावधान

अगर घर में है मकडि़यों का डेरा

कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप घर में कुछ कर रहें हों तभी और अचानक से एक मकड़ी आपके पैर पर आ जाए। अक्सर आप को घर में ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कीवी किस तरह रहेगी फायदेमंद, जानिए यहाँ

अगर आपके घर में भी मकड़ियों ने डेरा जमा रखा है और आप हर उपाय करके थक चुके हैं तो एकबार हमारे बताए गए इस उपाय को भी अपनाकर देंखें। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आने लगेगा और इस उपाये को अजमाने से आपके घर में हमेशा ताजगी भी बनी रहेगी।

दांतों को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

पुदीने से भगाएं मकड़ी को जिससे घर रहेगा फ़्रेश 

पुदीने का पौधा और पुदीने का तेल मकड़ियों को भगाने के लिए बहुत कारगर माना जाता है। अगर आप अपने घर में खतरनाक केमिकल्स का छिड़काव करने से बचना चाहते हैं तो घर पर पुदीने का पौधा लगाएं। इस उपाय को करने में थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन ये बेहद ही सुरक्षित तरीका है।

मकड़ियों को और दूसरे रेंगने वाले जीवों को पुदीने की महक पसंद नहीं होती है। जिसके चलते वो इससे दूर भागते हैं। आप चाहें तो घर के भीतर ही पुदीने के दो-तीन पौधे लगा सकते हैं।