Home Tour & Travel क्या आप जानते है भारत की इन रहस्यमयी जगहों के बारे में

क्या आप जानते है भारत की इन रहस्यमयी जगहों के बारे में

0
क्या आप जानते है भारत की इन रहस्यमयी जगहों के बारे में
Do you know about these mysterious places of India
Do you know about these mysterious places of India
Do you know about these mysterious places of India

विभिन्नताओं के देश भारत में कई ऐसी अजीबोगरीब जगह और चीजें हैं, आज भी ऐसे कई रहस्य हैं जो अविश्वसनीय घटनाएँ साबित होते हैं। तो आइये जानते हैं भारत में स्थित ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में…

कुलधरा

कुलधरा को भूतों का गांव भी कहा जाता है।  यह गांव जैसलमेर से 15 किलोमीटर दूर है। इस गांव को 1291 में पालीवाल पंडितों ने बसाया था। एक दिन अचानक इस गांव और पास के गांव के लोग रात के अंधेरे में गायब हो गए, तब से इस गांव को भुतहा मान लिया गया।

बंगाल के दलदल 

बंगाल के दलदल के आसपास चमकीली लाइट का रहस्य आज भी अनसुलझा है। इस लाइट के दिखने की जानकारी मछुआरों ने दी थी। उनके अनुसार ये लाइट्स दलदल के ऊपर से निकल रही थी। यहां रहने वालें लोगो का मानना है कि ये लाइट्स मछली पकडतें समय मरने वालें लोगो की आत्माओं की है।

युएफओं का अंडरग्राउंड क्षेत्र 

वैसे तो पूरी दुनिया एलियंस के होने पर एकमत नही है और कई वैज्ञानिक इनके होने के अस्तित्व के बारें में बताते है। लद्दाख के कोंग्ला ला पास की पहाडियों में युएफओं का अंडरग्राउंड क्षेत्र बताया जाता है। कई बार यहां पर लोगो ने यूएफओ को उडते हुए देखा है। यहां लोगों ने एक अजीब प्रकार की ट्राईएंगलर चीज को आते जाते देखा है।

रूपकुंड झील

उत्तराखंड के पहाड़ों में 5029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रूपकुंड झील एक ओर जहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, तो वहीं इस जगह से मिले कंकालों का रहस्य अभी तक गहराया हुआ है। दरअसल, इस झील में लगभग 500 से 600 लोगों के नरकंकाल मौजूद हैं। ये नरकंकाल कैसे इस झील में आए, ये अभी भी रहस्य है।

क्या आपने किया है कभी ‘हैंगिंग ट्रैन’ का सफर

बना रहे है घूमने का प्लान तो जरुर जाएं ‘पूरब के स्विट्जरलैंड’

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE