Home Delhi सोमनाथ भारती के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

सोमनाथ भारती के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

0
सोमनाथ भारती के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर
domestic violence case : FIR against somnath bharti on wife's complaint
domestic violence case : FIR against somnath bharti on wife's complaint
domestic violence case : FIR against somnath bharti on wife’s complaint

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।

तीन महीने पहले उनकी पत्नी लीपिका मित्रा ने भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा का एक मामला दर्ज कराया था। लीपिका ने इसके साथ ही भारती पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसमें यह भी शामिल था कि जब वह प्रेगनेंट थी तो उनके पति ने उनके उपर कुत्तों को छोड़ दिया था।

मुसीबत बढऩे के बीच मालवीय नगर से विधायक भारती ने घटनाक्रम पर यह कहते हुए कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि उन्होंने प्राथमिकी की प्रति नहीं देखी है। वहीं आप आदमी पार्टी आप ने इसे दिल्ली पुलिस की ध्यान भटकाने की रणनीति करार दिया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त दक्षिण पश्चिम दीपेंद्र पाठक ने कहा कि एफआईआर बुधवार को द्वारका उत्तर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 498 ए, 324, 406, 420 और 506 के तहत दर्ज की गई।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दिल्ली की एक अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत लीपिका का बयान मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट मनू गोयल खर्ब के चेंबर में दर्ज किया। आप के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि सीमापुरी मामले से ध्यान भटकाने का एक प्रयास है क्योंकि एफआईआर का समय सवाल खड़ा करता है।

domestic violence case : FIR against somnath bharti on wife's complaint
domestic violence case : FIR against somnath bharti on wife’s complaint

पुलिस ने अभी तक हमारे तीन विधायकों को दुर्भावनापूर्ण इरादे से गिरफ्तार किया है। इसलिए जो वे करना चाहते हैं उन्हें करने दीजिए। पुलिस इससे पहले दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री एवं त्रिनगर से विधायक जितेंद्र सिंह तोमर, कोंडली से विधायक मनोज कुमार और दिल्ली कैंट से विधायक सुरेंद्र सिंह को तीन अलग अलग मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है।

तीनों विधायक वर्तमान समय मेें जमानत पर हैं। नवीनतम प्राथमिकी दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री एवं उनकी पत्नी के बीच मध्यस्थता के चार असफल प्रयासों के बाद दर्ज की गई है। भारती की पत्नी लीपिका उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर अड़ी रहीं।

एक अदालत ने गत सात जुलाई को भारती की ओर से दायर अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी और कहा था कि अर्जी समय से पहले दायर की गई है क्योंकि उनके खिलाफ अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

domestic violence case : FIR against somnath bharti on wife's complaint
domestic violence case : FIR against somnath bharti on wife’s complaint

लीपिका ने गत 10 जून को इस मामले में दिल्ली महिला आयोग में 26 पृष्ठों की एक शिकायत भी दी थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 2010 में उनके विवाह के बाद से ही उनके पति उनके साथ दुव्र्यवहार कर रहे है।

लीपिका ने पुलिस और दिल्ली महिला आयोग में दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि भारती की ओर से उनकी जान को लगातार खतरा बना हुआ है। दम्पती के दो बच्चे हैं और लीपिका दोनों बच्चों के साथ द्वारका में अकेले रहती हैं।

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा था कि उन्होंने लीपिका उल्लेख किया है कि उनके पति उन पर तब कुत्ते छोड़ देते थे जब वह सात महीने की गर्भवती थीं। लीपिका ने कहा कि उन्होंने एक बार उन्हें अबॉर्शन के लिए बाध्य किया और यह कि उन्होंने लीपिका ने एक बार अपनी कलाई काटने का भी प्रयास किया।