Home Entertainment Bollywood डॉन 3 में काम नही करेंगी प्रियंका चोपड़ा!

डॉन 3 में काम नही करेंगी प्रियंका चोपड़ा!

0
डॉन 3 में काम नही करेंगी प्रियंका चोपड़ा!
don 3 : Priyanka Chopra won't star opposite shahrukh khan
don 3 : Priyanka Chopra won't star opposite shahrukh khan
don 3 : Priyanka Chopra won’t star opposite shahrukh khan

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा डॉन के तीसरे संस्करण में काम करती नजर नहीं आ सकती है। शाहरूख खान के सुपरहिट फिल्म डॉन के तीसरे भाग की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

प्रियंका को डॉन-3 में साइन करने के लिए निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अतर की ओर से पहल हुई लेकिन प्रियंका ने कोई रुचि नहीं दिखाई। प्रियंका, शाहरुख के साथ पिछली दो फिल्मों में नजर आई हैं।

प्रियंका ने पिछली दोनों फिल्मों में रोमा का किरदार निभाया था। अब इसे कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण या जैकलीन फर्नाडीस में से कोई एक निभा सकती हैं।

इसमें दीपिका और जैकलीन का दावा मजबूत माना जा रहा है। डॉन 3 चूंकि एक्शन मूवी है इसलिए ऐसी हीरोइन को प्राथमिकता दी जाएगी जो एक्शन करने में सहज हो। दीपिका, जैकलीन और कैटरीना कुछ फिल्मों में अपनी एक्शन स्किल्स दिखा चुकी हैं।

प्रियंका इस समय कोई हिन्दी फिल्म नहीं कर रही है। कहा जा रहा है कि प्रियंका ज्यादा से ज्यादा समय हॉलीवुड को देना चाहती है लिहाजा वे भी’डॉन 3′ नहीं करना चाहती हैं। वे अपना फोकस अमेरिका में भसगर और एक्ट्रेस के रूप में स्थापित होने पर कर रही हैं।

डॉन फ्रेंचाइज का तीसरा भाग इस सीरिज के सबसे महंगे बजट का होगा। फरहान इसे भव्य पैमाने पर बनाना चाहते हैं। फिल्म के एक्शन सीन इसका सबसे बड़ा आकर्षण होगा जिसे किसी बड़े हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर की मदद से फिल्माया जाएगा।