Home Delhi दिल्ली : दोहरे हत्याकांड में दो लोग अरेस्ट

दिल्ली : दोहरे हत्याकांड में दो लोग अरेस्ट

0
दिल्ली : दोहरे हत्याकांड में दो लोग अरेस्ट
double murder case solved in delhi, two held
double murder case solved in delhi, two held
double murder case solved in delhi, two held

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक और एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने संदीप सिंह और जीत सिंह भाटी नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक हत्या का मकसद इलाके में चल रहे सट्टा रैकेट समेत अवैध धंधों में पैसों के लेनदेन से जुड़ा है।

उल्लेखनीय है कि रोहिणी इलाके में रविवार तड़के एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक के साथ एक महिला का शव मिला था। दोनों की गोली मार कर हत्या की गई थी।

सहायक उप निरीक्षक का नाम जोगेंद्र लकड़ा है। वहीं महिला का नाम मनीषा है जो उसकी गर्लफ्रेंड थी। जोगेंद्र रोहिणी क्राइम ब्रांच में तैनात था।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एएसआई जोगेंद्र का पिछले काफी वक्त से उन दोनों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।