Home Breaking पहले केक काटा, फिर शराब पी, थोड़ी शराब गर्लफ्रैंड को भी पिला दी और फिर…

पहले केक काटा, फिर शराब पी, थोड़ी शराब गर्लफ्रैंड को भी पिला दी और फिर…

0
पहले केक काटा, फिर शराब पी, थोड़ी शराब गर्लफ्रैंड को भी पिला दी और फिर…
drunk girl attempt to rape by her colleague and his friend in gwalior

drunk girl attempt to rape by her colleague and his friend in gwalior

drunk girl attempt to rape by her colleague and his friend in gwalior

ग्वालियर। एक युवक अपनी गर्लफ्रैंड को बर्थ डे मनाने के लिए रात को फोर्ट पर ले गया। इस पार्टी में उसके दोस्त भी शामिल हो गए। इन लोगों ने पहले केक काटा और फिर शराब पी। थोड़ी शराब गर्ल फ्रैंड को भी पिला दी और फिर गैंग रेप करने का प्रयास किया।

लडक़ी के चिल्लाने पर लोगों ने पुलिस बुला ली तो लडक़े भाग गए। बाद में लडक़ी महिला थाने पहुंची। पहले तो उसने गैंगरेप की बात कही, लेकिन बाद में केवल छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लडक़ी से मेडिकल करा रही है।

नेहा (परिवर्तित नाम) गोविंदपुरी इलाके के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है और उसकी दोस्ती अन्नी कमरिया नाम के युवक से है। सोमवार की रात को जैसे ही नेहा का काम खत्म हुआ, अन्नी अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और कहने लगा कि आज उसके बर्थ डे की पार्टी है। पहले तो नेहा ने मना किया, लेकिन अन्नी नहीं माना। नेहा, अन्नी और उसके दोस्तों के साथ फोर्ट पर पार्टी मनाने चली गई।

शराब पिलाकर किया रेप का प्रयास

नेहा के मुताबिक अन्नी ने रात 11 बजे अपने दोस्तों के साथ पहले केक काटा फिर शराब पीने लगा।अन्नी ने उसे भी कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। शराब से वह भी नशे में हो गई तो उसने घर पर छोडऩे के लिए।

घर छोडऩे के बहाने अन्नी दोस्तों के साथ कार में बिठाकर ले गया और फोर्ट के नीचे कोटेश्वर कॉलोनी के मकान में लाकर रेप का प्रयास करने लगे। अपने साथ ज्यायदी होते देखकर नेहा जोर से चिल्लाने लगी।

नेहा की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर डायल-100 टीम पहुंची तो अन्नी और उसके दोस्त भाग गए।