Home Breaking स्टेट लेवल की शूटर महिला ने मां और भाई पर चलाई गोली

स्टेट लेवल की शूटर महिला ने मां और भाई पर चलाई गोली

0
स्टेट लेवल की शूटर महिला ने मां और भाई पर चलाई गोली
'Drunk' woman shooter opens fire at mother, brother in Delhi's Defence Colony
'Drunk' woman shooter opens fire at mother, brother in Delhi's Defence Colony
‘Drunk’ woman shooter opens fire at mother, brother in Delhi’s Defence Colony

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में 47 वर्षीय एक महिला ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपनी मां और भाई को घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि यह घटना आधीरात को 12.30 बजे सी-ब्लॉक के एक घर में हुई।

संगीता सिंह अपने कमरे से शराब पीकर बाहर निकली और अपनी 75 वर्षीय मां गीता और अपने भाई हरसरन पर गोली चला दी। भाई की उम्र 40 के पार है।

पुलिस ने कहा कि संगीता को मौके से गिरफ्तार किया गया और उसकी बंदूक को भी जब्त कर ली गई। संगीता की मानसिक जांच की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर एक पड़ोसी ने पुलिस को बुलाया। हरसरन के पैर और गीता की छाती व पेट में गोली लगी। उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

बानिया ने कहा कि जांच के दौरान हमने पाया कि संगीता एक शूटर है और उसने राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इसके अलावा वह सोहना रोड, गुरुग्राम में साहसिक पर्यटन केंद्र भी चलाती है। उसकी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय निशानेबाजों के साथ कई फोटो भी हैं।

अधिकारी ने कहा कि संगीता के पिता के बयान के अनुसार उसने शूटिंग के लिए अभ्यास पर जाना छोड़ दिया था और पिछले एक साल से लोगों से भी नहीं मिल रही थी। वह अवसाद का शिकार थी और उसके लिए दवाएं भी ले रही थीं। कल रात उसने शराब के साथ नींद की गोलियां भी ली थीं।

अधिकारी ने आगे कहा कि पहली नजर में यह प्रतीत हो रहा है कि वह अपनी मां और चाची के साथ चल रहे संपत्ति विवाद को लेकर परेशान थी। पुलिस उसकी बंदूक का लाइसेंस रद्द किए जाने की अपील करेगी।