Home Rajasthan Jaipur सस्ती व समय पर उपलब्ध हों पुस्तकें : देवनानी

सस्ती व समय पर उपलब्ध हों पुस्तकें : देवनानी

0

education minister vasudev devnani

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने पाठ्य पुस्तक सामग्री की गुणवत्ता पर बल देते हुए विद्यार्थियों को क म दरों एवं निर्घारित समय पर पाठ्य पुस्तकें उपलव्ध कराने के निर्देश दिए हैं।…

देवनानी ने मंगलवार को एक बैठक में राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मण्डल के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तक मण्डल के प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता होने के साथ मण्डल को समय सारणी तैयार कर अपने कार्यो को निश्चित समय पर सम्पन्न कराने की संपूर्ण व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अल्प भाषायी विद्यार्थियों को पंजाबी, सिन्धी, उर्दू एवं गुजराती भाषाओं की पाठ्य पुस्तकें समय पर उपलब्ध कराने की सुनिश्चितता की जानी चाहिए। देवनानी ने पाठ्य पुस्तकों के मुद्रको को नॉडल केन्द्रों पर निर्घारित समय पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराए जाने के लिए पाबंद किए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने पाठ्य पुस्तक मण्डल के कर्मचारी संघों के सदस्यों से भी बात कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here