Home Astrology राशि अनुसार जाने ब्रेकअप से होने वाला इफेक्ट

राशि अनुसार जाने ब्रेकअप से होने वाला इफेक्ट

0
राशि अनुसार जाने ब्रेकअप से होने वाला इफेक्ट

ब्रेकअप, आज की युवा पीढ़ी का तकिया कलाम बनता जा रहा है। नए रिश्ते बनाना, एक दूसरे को समझना और थोड़ी भी परेशानी हो तो अलग हो जाना।

आज रिश्तों के यही मायने बचें है, लेकिन क्या आप यह जानते है कि जब कोई रिश्ता टूटता है तो उसका आप पर होने वाला अससर आपकी राशि पर भी निभर होता है। जी हां, माना कि राशि जहां हमारा स्वभाव तय करती है, लेकिन ऐसी बहुत सी चीजे है जो अपने आप राशि पर निर्भर हो जाती है। जैसे ब्रेकअप होने पर आपका स्वाभाव क्या होगा, आप पर उसका क्या असर होगा यह सब भी आपकी राशि ही कहती है। तो चलिए आज हम जानते है कि कौनसी राशि ब्रेकअप कि क्या भविष्यवाणी करती है।

मेष, संभलना होता है मुश्किल

ऐसे लोगों के ब्रेकअप ज्यादा होते हैं। फिर इन्हें दोबारा रिलेशनशिप में आने की जल्दी भी होती है। हालांकि ब्रेकअप के तुरंत बाद इन्हें खुद को संभालना मुश्किल होता है और ऐसे हालात में इस तरह के लोग कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे लोग अपने बुरे अनुभवों को भूलने की कोशिश भी करते हैं।

वृषभ, पूरी तरह टूट जाते है

इस राशि के लोगों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल होता है लेकिन साथ ही अगर ये एक बार ब्रेकअप कर लेते हैं, तो दोबारा उसी रिलेशनशिप में भी नहीं आते। अपने ब्रेकअप के बाद ये पूरी तरह टूट जाते हैं। ऐसे में इनके अंदर गुस्सा, डिप्रेशन, दुख और नफरत सभी तरह की भावनाएं होती हैं। हालांकि ऐसे लोग अपने पार्टनर के बारे में अच्छी यादों और अच्छी आदतों को ही याद करते हैं।

मिथुन, होते है थोड़े अजीब

रिलेशनशिप के मामले में इस राशि के लोग थोड़े अजीब होते हैं। हो सकता है कि रिलेशनशिप में अभी खुश हों और थोड़ी देर बाद शिकायत करने लगें। ऐसे लोग अपनी असंतुष्टि आसानी से अपनी हंसी के पीछे छुपा लेते हैं। इन लोगों को अगर रिलेशनशिप पसंद ना आए, तो ये खुद अलग हो जाते हैं और इस बात का इन्हें दुख भी नहीं होता।

कर्क, ब्लैकमेल में होते है माहिर

ब्रेकअप के बाद ये लोग अपने पार्टनर को इमोशनली हर्ट कर सकते हैं। मौका मिलने पर ये ब्लैकमेल करने से भी बाज नहीं आते। मगर जब तक रिलेशन में रहते हैं, इनका प्यार भी कम नहीं होता। ब्रेकअप पर भरोसा करने में इन्हें थोड़ा वक्त लगता है।

सिंह, माफी मंगवाना है पसंद

ये लोग खुद को सही समझते हैं और अपने पार्टनर को गलत। उन्हें अच्छा लगता है जब इनका पार्टनर इनसे माफी मांगता है। ब्रेकअप के बाद भी इन्हें लगता है कि इनका पार्टनर वापस आएगा और इन्हें प्यार करेगा। कई बार अपने ब्रेकअप की फ्रस्ट्रेशन ये पार्टनर को फोन करके या मेंटली परेशान करके भी निकालते हैं।

कन्या, रिश्ता बचाने की करते है कोशिश

अपने ब्रेकअप के बाद भी ये अपने पार्टनर के साथ उनके अच्छे दोस्त बनकर रह सकते हैं क्योंकि पूरी तरह अलग होना इनके लिए मुश्किल होता है। हालांकि ब्रेकअप के दौरान ये अपने रिलेशनशिप को बचाने की कोशिशें करते हैं लेकिन अगर कोशिशें नाकाम रहती हैं, तो ये अपने पार्टनर को खुशी-खुशी जाने भी देते हैं।

तुला, शर्मिंदा महसूस करते हैं

ब्रेकअप होने पर ये लोग दुखी तो होते हैं, साथ ही शर्मिंदा भी महसूस करते हैं। ये लोग चाहते हैं कि इनका पार्टनर एक बार फिर इनसे वही प्यार करने लगे। हालांकि इस मौके को यह आगे बढ़ने के मौके के रूप में भी यूज कर सकते हैं।

वृश्चिक, होते है इमोशनल

ये लोग बहुत ही इमोशनल होते हैं, इसलिए ब्रेकअप के दौरान दुखी भी होते हैं और खुद को संभाल भी नहीं पाते। अगर ब्रेकअप इनकी वजह से नहीं हुआ है तो इनमें गु्स्सा और एग्रेशन भी होता है। अपने पार्टनर से दबना इन्हें पसंद नहीं होता और रिलेशनशिप में अपना दर्जा ऊपर ही रखना चाहते हैं। हर चीज को ये दिल पर लेते हैं।

धनु, नहीं पड़ता फर्क

इस तरह के लोगों को ब्रेकअप से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हालांकि थोड़ा दुख होता है, लेकिन ये लोग जल्द ही आगे बढ़ जाते हैं। ये लोग कई रिलेशनशिप में एक साथ होते हैं, ऐसे में एक पार्टनर अगर इन्हें छोड़ देता है, तो उसे ये बहुत सीरियसली नहीं लेते।

मकर, सुलझाते है रिश्तें

अगर इनके पार्टनर इनको छोड़ने की कोशिश करते हैं, तो ये लोग शांत होकर बातों को सुलझाने की कोशिश करते हैं। ये अपने पार्टनर से अलग नहीं होना चाहते। हालांकि अगर इन्हें पता लगे कि पार्टनर इनको चीट कर रहा है, तो इनके मन में हमेशा इस बात का दुख रहता है क्योंकि ये खुद में बहुत ईमानदार होते हैं। ये कमिटमेंट पर टिके रहते हैं।

कुंभ, आते है निगेटिव ख्याल

इन्हें ब्रेकअप से नफरत होती है। वहीं दूसरी तरफ अगर इन्हें अपने कमिटमेंट बोझ लगता है, तो अपने पार्टनर को ये अपने अनुसार ढाल लेते हैं। ब्रेकअप के वक्त इनके दिमाग में कई तरह के निगेटिव ख्याल और गुस्सा होता है।

मीन, होते है डिप्रेस्ड

ब्रेकअप के वक्त ये डिप्रेशन में भी जा सकते हैं। हालांकि ये अपने रिलेशनशिप को संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन छोड़ना इन्हें आसान लगता है।