Home Azab Gazab मिस्र में खुदाई में मिला 3,000 साल पुराना मकबरा

मिस्र में खुदाई में मिला 3,000 साल पुराना मकबरा

0
मिस्र में खुदाई में मिला 3,000 साल पुराना मकबरा
Egypt : 3000 years old tomb of judge discovered in luxor

Egypt : 3000 years old tomb of judge discovered in luxor

लक्सर। मिस्र के पुरातत्वविदों ने नील शहर में खुदाई के दौरान 3,000 से अधिक साल पुराने एक मकबरे का पता लगाया है। पुरातत्व मंत्रालय ने बताया कि यह मकबरा लक्सर के नील शहर में दबा मिला है।

ऐसा वाटर पार्क जिसे देख आप रह जाएंगे दंग

यह यूजरहाट का मकबरा है जो एक न्यायाधीश था। यहां पर एक खुली अदालत थी जिसमें एक आयताकार कक्ष, एक गलियारे और भीतर भी एक कक्ष बना हुआ था।

पुरातत्वविदों को मकबरे के कमरों से मूर्तियों का एक संग्रह, लकड़ी के मुखौटे और एक प्रकार का ढक्कन मिला है। दूसरे कक्ष में भी उत्खनन कार्य जारी है। इस साल के शुरू में, स्विडिश पुरातत्वविदों ने दक्षिणी शहर असवान के पास 12 प्राचीन मिस्र के कब्रिस्तानों की खोज की थी, जो लगभग 3,500 साल पुरानी थी।

विवाह समारोह में ‘रसगुल्ले’ पर मचा दंगल, बैरंग लौटी बारात

इसी वर्ष मार्च में, मिस्र ने काहिरा के एक झुग्गी बस्तियों में एक आठ मीटर की मूर्ति का पर्दाफाश किया, जिसे माना जाता है कि यह राजा सामतिक प्रथम का था जो 664 से 610 बीसी तक शासन किया था।

मिस्र के पर्यटन विकास प्राधिकरण के प्रमुख हिशम एल डेमेरी ने कहा कि देश में पर्यटन उद्योग बढ़ रहा है और लक्सर में होने वाली खोजों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस गांव में लोगों को गाय से लगता बेहद डर

उन्होंने कहा, इस तरह की खोजें मिस्र के पर्यटन उद्योग के लिए सकारात्मक खबर है, जो हम सब की जरूरत है। हमें उम्मीद है कि राजनीति अस्थिरता से बुरी तरह प्रभावित हुए पर्यटन व्यापार पुनर्जीवित होगा।

video दुनिया की सबसे तेज चलने वाली साइकिल देखिये इसकी खासियत

2011 में पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को अपदस्थ करने के लिए बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद मिस्र में पर्यटन उद्योग को काफी धक्का लगा था। आतंकवादी हमलों ने विदेशी पर्यटकों को भी इस क्षेत्र की तरफ विचलित किया है।

video गुन्हा करने पर काट दिया जाता है लिंग जानते है ऐसे देश के बारे मै …

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE पर