Home Headlines देवेंद्र फडणवीस सरकार के आठ मंत्री हैं करोड़पति

देवेंद्र फडणवीस सरकार के आठ मंत्री हैं करोड़पति

0
देवेंद्र फडणवीस सरकार के आठ मंत्री हैं करोड़पति
maharashtra : eight ministers are crorepati in devendra fadnavis cabinet
maharashtra : eight ministers are crorepati in devendra fadnavis cabinet
maharashtra : eight ministers are crorepati in devendra fadnavis cabinet

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रियों की नई परिषद सिर्फ जाति और क्षेत्रीय गतिशीलता पर भारी नहीं है, बल्कि धन के मामले में भी यह काफी आगे है।

चुनावी हलफनामे के अनुसार 10 मंत्रियों की कुल आमदनी 81 करोड़ रुपए है। 6 भाजपा मंत्रियों की संपत्ति कुल 68 करोड़ है, वहीं दो शिवसेना मंत्रियों की 10.8 करोड़ रुपए है।

मिली जानकारी के अनुसार 10 में सबसे धनी मंत्री हैं- सोलापुर दक्षिण से भाजपा विधायक, सुभाष देशमुख। उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में 35 करोड़ रुपए के संपत्ति की घोषणा की थी।

उनके बाद भाजपा विधायक रविंद्र चव्हाण हैं, जिनकी कुल संपत्ति 8.7 करोड़ रुपए की है। इन्होंने खुद को मछली व समुद्री भोजन का रिटेलर बताया।

किसान और व्यवसायी जयकुमार रावल की संपत्ति 8.5 करोड़ रुपए है। सिंधखेडा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले रावल व उनकी पत्नी के पास खेती के लिए 83 एकड़ जमीन है और कुछ प्लॉट भी हैं।

यवतमल से भाजपा विधायक, मदन येरावर और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 7.8 करोड़ रुपए है। इनके पास 5.3 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें वर्ली के पॉश इलाके में फ्लैट और इनके पैतृक गांव में घर भी शामिल हैं।

निलनागा से भाजपा विधायक संभाजीराव पाटिल निलंगेकर ने खुद को किसान बताया है। 2014 में इनकी कुल संपत्ति 3.3 करोड़ रुपए थी, जिसमें दो फ्लैट, एक घर, कॉमर्शियल जगह, खेत व अन्य जमीन है। किसान और व्यवसायी, राज्य मंत्री गुलाब पाटिल की कुल संपत्ति 4.7 करोड़ रुपए है।

जालना से शिवसेना के विधायक, राज्य मंत्री अर्जुन खोतकर, किसान और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इनकी कुल संपत्ति का मूल्य 6 करोड़ रुपए है।

राज्यमंत्री सदाशिव खोत, विधान परिषद के सदस्य हैं। ये किसानों के संगठन, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के प्रमुख हैं। पत्नी और मां समेत इनकी कुल संपति 90 लाख रुपए मूल्य की है।

महादेव जानकर, विधान परिषद में राष्ट्रीय समाज पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनकी कुल संपति 76 लाख रुपए है। राज्य मंत्री प्रोफेसर राम शिंदे के पास कुल संपत्ति 72 लाख रुपए है।