Home Headlines आठ माह की प्रेगनेंट पत्नी ने किया आत्मदाह, पति पर केस दर्ज

आठ माह की प्रेगनेंट पत्नी ने किया आत्मदाह, पति पर केस दर्ज

0
आठ माह की प्रेगनेंट पत्नी ने किया आत्मदाह, पति पर केस दर्ज
eight month pregnant woman bids self Immolation in indore, husband booked
eight month pregnant woman bids self Immolation in indore, husband booked
eight month pregnant woman bids self Immolation in indore, husband booked

इंदौर। शराब पीने के आदी पति की हरकत से तंग आकर आठ माह की गर्भवती महिला ने अपनी चार साल की बेटी के सामने ही खुद पर केरोसीन डालकर आग लगाकर जान दे डाली थी, करीब डेढ़ माह बाद पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ कार्रवाई की है।

चंदन नगर पुलिस के अनुसार धार रोड पर जवाहर टेकरी निवासी सपना पति संजय चौहान (28) को 30 नवम्बर की रात को परिजन आग से गंभीर रूप से जली अवस्था में लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। सपना के पेट में आठ माह का गर्भ था।

अगले ही दिन सपना ने एक मृत शिशु को जन्म दिया था। तीन दिन बाद सपना की भी मौत हो गई थी।

घटना के बाद पुलिस द्वारा लिए गए मृत्यु पूर्व कथन में घायल सपना ने पुलिस को बताया था कि उसका पति दोपहर से ही घर में बैठकर शराब पी रहा था। नशे में धुत संजय ने दो बार उससे और अधिक शराब पीने के लिए रूपए मांगे थे तब सपना ने उसे दोनों बार सौ रुपए दिए थे।

आखिर जब घटना के समय वो तीसरी बार फिर शराब के लिए रुपए मांगने आया तब सपना के पास पैसे नहीं बचे थे। रुपए नहीं मिलने पर गुस्से में संजय उसके साथ मारपीट करने लगा था।

इसी बात से परेशान होकर सपना ने घर के रसोईघर में जाकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। घटना की जांच के बाद शुक्रवार को देर रात पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ खुदकुशी के लिए विवश करने का प्रकरण दर्ज किया है।