Home Delhi दिल्ली के अशोक विहार में बुजुर्ग दंपती घर में मृत पाए गए

दिल्ली के अशोक विहार में बुजुर्ग दंपती घर में मृत पाए गए

0
दिल्ली के अशोक विहार में बुजुर्ग दंपती घर में मृत पाए गए
Elderly couple murdered in Ashok Vihar Delhi
Elderly couple murdered in Ashok Vihar Delhi
Elderly couple murdered in Ashok Vihar Delhi

नई दिल्ली। अशोक विहार स्थित एक घर में एक बुजुर्ग दंपती को मृत पाया गया है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि मृतक की पहचान रामलाल (70) और उनकी पत्नी कौशल्या(65) के रूप में हुई है। दोनों को अशोक विहार फेज-3 स्थित उनके घर में सुबह नौ बजे मृत पाया गया।

पुलिस ने कहा कि रामलाल दिल की बीमारी से पीड़ित था। कुछ दिनों पहले इस दंपत्ति ने रामलाल की देखभाल के लिए एक नर्स को भी काम पर रखा था।

पड़ोसियों ने कहा कि दंपती को पिछले चार-पांच दिनों से बाहर निकलते नहीं देखा गया था। रामलाल के भतीजे रमन नागपाल को तब संदेह हुआ, जब दंपती ने उसके फोन काल का जवाब नहीं दिया।

वह शनिवार सुबह उनके घर पहुंचा और पड़ोसियों की सहायता से किसी तरह दरवाजा खोला। घर के अंदर दंपती को मृत पड़े हुए थे, और उनके शरीर पर कई जगह जख्म थे। यहां भरत नगर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नर्स की तलाश कर रही है, जो लापता है।