Home Delhi दिल्ली : मयूर विहार में गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या

दिल्ली : मयूर विहार में गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या

0
दिल्ली : मयूर विहार में गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या
elderly woman found dead with her throat slit in Delhi's Mayur Vihar
elderly woman found dead with her throat slit in Delhi's Mayur Vihar
elderly woman found dead with her throat slit in Delhi’s Mayur Vihar

नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

फिलहाल मयूर विहार थाना पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अमन्नी (75) त्रिलोकपुरी 20 ब्लाक में रहती थी। पुलिस के अनुसार अमन्नी के पड़ोस में उसकी बेटी रहती है। अमन्नी अवैध तरीके से शराब बेचने का काम करती थी।

पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे सूचना मिली की त्रिलोकपुरी ब्लाक 20 स्थित एक मकान में बुजुर्ग महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बुजुर्ग महिला की गर्दन को किसी धारदार हथियार से रेता गया है।

पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घेषित कर दिया। पुलिस के अनुसार घर का समान फैला हुआ था।

पुलिस आशंका जता रही है की बुजुर्ग महिला की हत्या रुपए के लेन—देन या फिर लूटपाट के दौरान विरोध करने पर की गई है।

घर में बंधक बनाकर बुजुर्ग महिला को लूटा

सरिता विहार के पॉश इलाके में विदेशी नस्ल के डॉग ‘बूजो’ की तबीयत पूछने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने बजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में एक शख्स जानकार है। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

खून से लथपथ हालत में उन्होंने भागकर दूसरे कमरे में खुद को बंद कर शोर मचाया। इतने में बदमाश लूटपाट करके फ्लोर से साड़ी नीचे लटका कर उसके जरिए उतर कर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरिता विहार पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार करीब 74 वर्षीय शुभ्रा मुखर्जी परिवार के साथ सरिता विहार के सी. ब्लॉक में रहती हैं। घर में एक बेटी रहती है। वहीं एक बूजो नाम का घर में पालतू कुत्ता है। बुधवार दोपहर को शुभ्रा ड्राइंग रूम में टीवी देख रही थीं। इसी दौरान घंटी बजी। दरवाजा खोला तो सुभाष व एक अन्य शख्स खड़ा था जो कि बहुत पहले बूजो को घुमाता था। अब उसकी जगह शुभ्रा ने दूसरे लड़के को रख लिया था।

सुभाष ने बूजो की तबीयत पूछी। जान पहचान के आधार पर शुभ्रा ने उसे अंदर आने दिया। बीमार बूजो को देखने के लिए अंदर दोनों घुसे और शुभ्रा के मुंह पर कपड़ा लगा दिया जिससे वह बेसुध होकर गिर पड़ी।

आरोपियों ने उनके हाथ से सोने के कड़े, चेन, अंगूठी, कानों से टॉप्स उतार लिये। कुछ देर बाद उन्होंने उठने की कोशिश की तो सुभाष ने साथी से गर्दन को रस्सी से घोंटने के लिए कहा। आरोपी रस्सी से गला बांधने आया तो उन्होंने विरोध किया इसी दौरान सुभाष ने गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।