

जोधपुर। सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर किराए के मकान में रहने वाली एक इंजीनियरिंग की छात्रा ने गुजरी रात फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस ने बताया कि मूलत: चित्तोडग़ढ़ की हाल सरदारपुरा बी प्रथम पर एक मकान में किराए पर रह रही 22 वर्षीय प्रतिष्ठा पुत्री सत्य नारायण भट्ट ने गुजरी रात यहां पर पंखे के हुक में फंदा डालकर झूल गई। इससे उसकी मौका स्थल पर ही मौत हो गई।
सुबह मकान मालिक को घटना पता लगने पर पुलिस को सूचित किया गया। सरदारपुरा पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस ने बताया कि वह दो दिन पूर्व ही अपने घर चित्तोडगढ़ गई थी। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई। सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है।