Home Headlines पति व देवर ने विवाहिता संग बारी बारी से किया रेप

पति व देवर ने विवाहिता संग बारी बारी से किया रेप

0
पति व देवर ने विवाहिता संग बारी बारी से किया रेप
etah woman raped by husband and brother in uttar pradesh
etah woman raped by husband and brother in uttar pradesh
etah woman raped by husband and brother in uttar pradesh

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अतिरिक्त दहेज की खातिर पति और देवर ने एक विवाहिता का न सिर्फ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया, बल्कि दुष्कर्म एवं अप्राकृतिक कृत्य भी किया। विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ बुधवार देर शाम को एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली देहात के ग्राम गंगनपुर की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी पिलुआ क्षेत्र के ग्राम नगला इमिलिया के युवक के साथ हुई थी।

क्राइम न्यूज के लिए यहां क्लीक करें

शादी के दौरान दिए गए दान दहेज से वर पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए युवती का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया गया।

आरोप है कि इससे भी दहेज लोभियों का मन नहीं भरा तो 24 जुलाई की शाम करीब छह बजे उसका पति एवं देवर उसको लेकर कोतवाली देहात क्षेत्र की कमसान नहर पर पहुंचा।

आरोप है कि यहां पर पति एवं देवर ने उसके साथ दुष्कर्म ही नहीं किया, बल्कि अप्राकृतिक कृत्य भी किया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गईं, इस पर कोतवाली प्रभारी और एसएसआई ने निरीक्षण किया।

पुलिस ने बुधवार देर शाम कहा कि मामले की रिपोर्ट विवाहिता की तहरीर पर पति एवं देवर के खिलाफ पंजीकृत कर ली गई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।