Home Career Education बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन 15 दिसंबर से, तैयारियां पूर्ण

बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन 15 दिसंबर से, तैयारियां पूर्ण

0

evaluation

भोपाल। प्रदेश के सरकारी प्रायमरी और मिडिल स्कूलों में 15 दिसंबर से प्रतिभा पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा जानने उनका लिखित टेस्ट लिया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में भी शैक्षणिक सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। इसे लेकर स्कूलों में तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सभी प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा। इसमें बच्चों से गणितीय सवाल, हिंदी लिखाई और पाठ पढ़वाए गए। वहीं स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाएं और अन्य गतिविधियों व व्यवस्ओं की भी जांच होगी। इस दौरान बच्चों और स्कूलों को नंबर भी दिये जाएंगे। इसके बाद मध्यान्ह भोजन और शैक्षणिक कार्य होंगे।
ज्ञात हो कि निरूशुल्क अनिवार्य एवं शिक्षा के अधिकार  अधिनियम (आरटीई) 2009 के तहत पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा समाप्त कर दी गई है। इसके स्थान पर प्रतिभा पर्व के जरिये वार्षिक मूल्यांकन किया जाता है। यह पर्व अक्टूबर से नवंबर के मध्य आयोजित होता है, लेकिन इस बार नगरीय निकाय चुनाव के चलते तिथि में परिवर्तन किया गया है। पहले प्रतिभा पर्व 28 नवंबर को मनाया जाना था।

यह होगा कार्यक्रम
प्रतिभा प्रक्रिया आठ दिसंबर से शुरु होकर 31 दिसंबर तक चलेगी । इसमें 8 से 10 दिसंबर तक प्रश्नपत्रों शैक्षिक मूल्यांकन प्रपत्र-1, डाटा एंट्री प्रपत्र जनशिक्षकों को दिए जाएंगे,11-13दिसंबर के बीच प्रश्नपत्र मूल्यांकन प्रपत्र प्रधानाध्यापकों को शालावार देकर पावती ली जाएगी। वहीं 15 दिसंबर को प्रतिभापर्व के तहत विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा। साथ ही 15-23 के मध्य मूल्यांकन प्रपत्र डाटा एंट्री प्रपत्र का सत्यापन करना और बीआरसी द्वारा सत्यापित डाटा मूल्यांकन प्राप्त करना। इसके बाद 31 दिसंबर को बीआरसी द्वारा प्रपत्र की जानकारी निर्धारित मॉड्यूल में डाटा एंट्री का कार्य किया जाएगा।