Home Rajasthan Ajmer अशोक गहलोत का अजमेर आगमन पर जोरदार स्वागत

अशोक गहलोत का अजमेर आगमन पर जोरदार स्वागत

0
अशोक गहलोत का अजमेर आगमन पर जोरदार स्वागत

अजमेर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को चितौडगढ जाते समय कुछ देर अजमेर रुके। इस मौके पर कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश चौहान समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्ति टाइल्स शो रूम पर उनका स्वागत किया।

चौहान में उपस्थित कार्यकर्ताओं का गहलोत को परिचय कराया। इस अवसर पर मालियान विद्या समिति के अध्यक्ष भागचंद सांखला, कार्यकारिणी सदस्य हेमराज सिसोदिया, पूनम चंद मारोठिया, शिव प्रताप इंदौरा, मामराज सैन, सावित्री बाई फुले जागृति मंच की जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आनंद प्रकाश मामा, माकन लाल मारोठिया, ताराचंद बनासिया, रमेश चौहान, शिवराज इंदौरा, उर्मिला मारोठिया समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।