Home Headlines झारखंड में चला मोदी का जादू, जम्मू कश्मीर में भी बढ़त

झारखंड में चला मोदी का जादू, जम्मू कश्मीर में भी बढ़त

0
exit polls predict bjp win in jharkhand, hung assembly in jammu and kashmir
exit polls predict bjp win in jharkhand, hung assembly in jammu and kashmir

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनावों के विभिन्न मतदान बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि जम्मू-कश्मीर में किसी भी दल को बहुमत न मिलने के आसार हैं। यद्यपि वहां भी भाजपा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते दिखाई दे रही है।

दोनों विधानसभाओं के लिए शनिवार को पांचवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार जम्मू कश्मीर में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। वहां पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी कुल 87 में से 32 से 38 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही है।

भाजपा को वहां 27 से 33 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जो राज्य में उसका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन होगा। सत्तारूढ नेशनल कांफ्रेंस को आठ से 14 तथा कांग्रेस को चार सेदस सीटें मिलने की संभावना जताई गई है तथा दो से आठ सीटें अन्य की झोली में जा सकती हैं।

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। उसे और उसके सहयोगी दलों को कुल 81 में से 61 सीटें मिलने सीटें मिलने का अनुमान है।

सत्तारूढ झारखंड मुक्ति मोर्चा को 12, कांग्रेस और सहयोगी दलों को चार, झारखंड विकास मोर्चा को दो तथा अन्य को दो सीटें मिलने की बात कही गई है। सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भाजपा को 41, झामुमो को 19 तथा कांग्रेस को पांच सीटें मिल रही हैं। झाविमो को छह तथा अन्य को दस सीटें मिलने की संभावना है।

एबीपी न्यूज-नीलसन के एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 52 तथा झामुमो को दस सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को नौ, झाविमो को छह तथा अन्य को चार सीटें मिलने की संभावना है। इंडिया टुडे ग्रुप-सिसेरो के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को झारखंड में 43 से 51, झामुमो को 14 से 18 और कांग्रेस को सात से 11 सीटें मिलने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here