Home Rajasthan Alwar राजस्थान : फलाहारी बाबा बिलासपुर की युवती से रेप के आरोप में अरेस्ट

राजस्थान : फलाहारी बाबा बिलासपुर की युवती से रेप के आरोप में अरेस्ट

0
राजस्थान : फलाहारी बाबा बिलासपुर की युवती से रेप के आरोप में अरेस्ट
Falahari Baba Arrested on rape charge in alwar
Falahari Baba Arrested on rape charge in alwar
Falahari Baba Arrested on rape charge in alwar

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने शनिवार को तीन दिनों की जांच के बाद स्वंयभू बाबा कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य ‘फलाहारी’ महाराज को अलवर में कथित रूप से एक 21 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

अलवर के पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि हमने बाबा को धारा 376(दुष्कर्म) और धारा 506(आपराधिक धमकी) के तहत गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि पहले फलाहारी बाबा को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा और बाद में अगर वह स्वस्थ्य पाए गए तो उन्हें दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की एक 21 वर्षीय महिला ने बाबा पर राजस्थान के अलवर में सात अगस्त को उसके साथ आश्रम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला का परिवार पिछले 15 वर्षो से बाबा का अनुयायी है और माना जा रहा है कि इस परिवार ने बाबा को काफी दान भी दिए हैं।

दुष्कर्म के आरोप के बाद, बाबा पुलिस की सुरक्षा में बुधवार को एक निजी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हो गए थे। शुक्रवार को चिकित्सकों ने उन्हें फिट घोषित कर दिया और उन्हें निजी वार्ड में स्थानांतरित करा दिया गया।

बाबा के अनुयायी भारत के अलावा विदेशों में भी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और उसे आश्रम में उस कमरे की पहचान कराने के लिए ले जाया गया, जहां यह अपराध हुआ था। उसे बाबा के उस भक्त की भी पहचान कराने के लिए आश्रम ले जाया गया था, जिसने उसे अलवर रेलवे स्टेशन पहुंचाया था।

पुलिस ने बाबा के उस कमरे को सील कर दिया है, जहां से वह अपने अनुयायियों को संबोधित करते थे। महिला ने पहले इस मामले को छत्तीसगढ़ में बिलासपुर पुलिस थाने में दर्ज कराया था, जिसे बाद में अलवर के अरावली विहार पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया था।

यह मामला ऐसे समय प्रकाश में आया है, जब पिछले माह 25 अगस्त को पंचकुला की एक विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को अपने दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी।

https://www.sabguru.com/bilaspur-girl-filed-rape-case-against-falahari-baba-alwar/

https://www.sabguru.com/shivraj-chauhans-link-with-rape-accused-falahari-baba-congress/

https://www.sabguru.com/dirty-cd-of-ministera-new-dirty-cd-of-minister-in-mp-opposition-demands-to-fire/