Home Entertainment Bollywood डांसर को कोरियोग्राफर बनाएंगी फराह खान

डांसर को कोरियोग्राफर बनाएंगी फराह खान

0
डांसर को कोरियोग्राफर बनाएंगी फराह खान
Farah Khan to open choreography course
Farah Khan to open choreography course
Farah Khan to open choreography course

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान अब डांसर को कोरियोग्राफर बनाने जा रही है।

फराह कोरियोग्राफी के कुछ नए तरीके सिखाने के इंडियन टेलीविजन अकादमी के साथ जुड़ गई है। यहां भारत का पहला कोरियोग्राफी स्कूल खोला गया है। इससे फराह बतौर डीन जुड़ी हैं। फराह यहां डांसर को कोरियोग्राफर बनाएंगी।

फराह ने कहा कि यहां डांसर की कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक डांसर हैं लेकिन उन्हें कोरियोग्राफी नहीं आती और हम कोरियोग्राफी सिखाएंगे। बारह हफ्तों के इस कोर्स में एक गाने में डांस, लोकेशन, कॉस्ट्शयूम, एडिटिंग, लाइट और कैमरे का इस्तेमाल सिखाएंगे।

फराह का मानना है कि इन दिनों फिल्मों में डांस का निर्देशन करने वाले कोरियोग्राफर गानों को अच्छे से कोरियोग्राफ नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से गानों में अच्छा डांस देखने को नहीं मिलता है। डांस की जगह छोटे-छोटे बीट पर शॉट्स एडिट किए जाते हैं।