Home Entertainment पहली बार बॉलीवुड में गाना गाएंगी प्रियंका चोपड़ा

पहली बार बॉलीवुड में गाना गाएंगी प्रियंका चोपड़ा

0
पहली बार बॉलीवुड में गाना गाएंगी प्रियंका चोपड़ा
farhan akhtar convinced priyanka chopra to turn a playback singer
farhan akhtar convinced priyanka chopra to turn a playback singer
farhan akhtar convinced priyanka chopra to turn a playback singer

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पहली बार फिल्मों में पार्श्वगायन करती नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर गायक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है।

अब प्रियंका बॉलीवुड फिल्म के लिए भी पार्श्वगायन करती नजर आएंगी। प्रियंका इन दिनो जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में काम कर रही है।

दिल धड़कने दो के जरिये प्रियंका पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में गाना गाती नजर आएंगी। इसके लिए उन्हें फरहान अख्तर ने मनाया है।

प्रियंका टाइटल ट्रैक दिल धड़कने दो को गा रही हैं, इस गाने को फरहान और प्रियंका ने मिलकर गाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि इस गाने और फिल्म में अपनी आवाज देने की मेरे पास कई वजहे थीं।

इस गाने को मैंने फरहान के साथ गाया है, फरहान हमेशा से वह शख्स रहे हैं, जिन्होंने मुझ पर अपने संगीत कैरियर को गंभीरता से लेने के लिए दबाव बनाया है। उनके साथ गाना वाकई कमाल है।

फिल्म से जुड़ी हर बात कमाल है चाहे वह अभिनय हो या फिर गायकी, यह वाकई कमाल है कि मेरी आवाज सिर्फ मुझ पर ही नहीं बल्कि शेफाली और अनुष्का पर भी नजर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here