Home Rajasthan Alwar दीपोत्सव की शुरुआत, धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन

दीपोत्सव की शुरुआत, धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन

0
दीपोत्सव की शुरुआत, धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन
Festival of lanterns begins from Dhanteras

Festival of lanterns begins from Dhanteras

अलवर। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस से हो गई। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। इस बार धनतेरस पर करोडों रुपए के सामानों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है।

धनतेरस को शुभ माने जाने वाले चांदी-पीतल आदि के बर्तन,बहीखाता व सोने-चांदी के सिक्के व जेवरात की लोगों ने खूब खरीदारी की। आरोग्य व दीर्घायु होने की कामना के लिए भगवान धन्वतंरि की पूजा भी की गई। आयु बढ़ाने के लिए वैदिक देवता यमराज का भी पूजन किया गया।

धनतेरस पर बिक्री के लिए दो दिन पहले ही बाजार सजकर तैयार हो गए थे, वहीं ग्राहक भी पूरी तैयारी के साथ सामान की खरीददारी करने बाजारों में पहुंचे। सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और बेहतर मानसून के कारण ग्रामीण इलाकों से भी खरीददारी के लिए लोगा बाजारों में पहुंचे।

बाजारों में सोने-चांदी के जेवरात, शोरूमों पर वाहनों, दुकानों पर बर्तनों, गारमेंट्स, कपडे व इलेक्ट्रॉनिक आईटमों की जमकर बिक्री हुई।

पांच दिवसीय पर्व के तहत शनिवार को छोटी एवं रविवार को बडी दीवाली मनाई जाएगी। वहीं सोमवार को गोवर्धन एवं मंगलवार को भाईदूज पर्व मनाया जाएगा। लोगों ने इन पर्वों को मनाने के लिए शुक्रवार को खरीदारी की।

धनतेरस के दिन धर्मराज भगवान की पूजा की गई और महिलाओं ने मंदिरों में पत्तलें चढ़ाई। दुकानों व उद्योगों में धन के देवता कुबेर की पूजा की गई। वहीं शाम को घरों में मृत्यु के देवता यम के नाम का चौमुखी दीपक जलाया गया।