Home Sports Football फीफा में पहली बार बनी महिला महासचिव

फीफा में पहली बार बनी महिला महासचिव

0
फीफा में पहली बार बनी महिला महासचिव
FIFA elects first female general secretary
FIFA elects first female general secretary
FIFA elects first female general secretary

नई दिल्ली। फातिमा सांबा जूफ़ सैम्यूरा फीफा की पहली महिला महासचिव बनी। फ़ुटबॉल की अंतरराष्ट्रीय नियामक संस्था फ़ीफ़ा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी महिला को इसके महासचिव के रूप में चुना गया है।

फीफा की महासचिव के रुप में चुनी गईं 54 वर्षीय फातिमा सांबा जूफ़ सैम्यूरा सेनेगल की निवासी हैं। उन्होंने 21 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र में भी काम किया और वह अब जून से फीफा के लिए काम करेंगी।

सैम्यूरा की नियुक्ति की घोषणा करते हुए फीफा के अध्यक्ष जानी इन्फैनटिनो ने कहा कि सैम्यूरा संस्था के लिए एक ताज़ा हवा के झोंके की तरह होंगी जो बाहर से हैं और संस्था में नई भी हैं। सैम्यूरा, ज़ैरूम वाल्क का स्थान लेंगी जिन्हें गत वर्ष भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त कर दिया गया था।