Home Headlines पब में युवक की हत्या, भाजपा MLA के दो बेटों के विरुद्ध मामला दर्ज

पब में युवक की हत्या, भाजपा MLA के दो बेटों के विरुद्ध मामला दर्ज

0
पब में युवक की हत्या, भाजपा MLA के दो बेटों के विरुद्ध मामला दर्ज
fight of bjp mla's sons with bar owner, youth loses life
fight of bjp mla's sons with bar owner, youth loses life
fight of bjp mla’s sons with bar owner, youth loses life

मुंबई। नागपुर में स्थित अंबाझरी इलाके में बीती रात एक युवक की जघन्य हत्या के सिलसिले में पुलिस ने भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े के दो बेटों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

इस घटना से नागपुर में तनाव व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार नागपुर में स्थित पब में भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े के दोनों बेटे रोहित व अभिजीत मौजमस्ती के लिए गए थे।

पब में ही उनके साथ ही शुभम महाकालकर भी शराब पी रहा था। इसके बाद बिल देने के नाम पर लोगों के बीच विवाद हो गया। बाद में विवाद शुभम की हत्या तक पहुंच गया।

शुभम की हत्या होने के बाद रोहित व अभिजीत घटनास्थल से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने रोहित व अभिजीत के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और दोनों की तलाश कर रही है।