Home Entertainment Bollywood अजय देवगन को लेकर फिल्म बनाएंगे प्रियदर्शन

अजय देवगन को लेकर फिल्म बनाएंगे प्रियदर्शन

0
अजय देवगन को लेकर फिल्म बनाएंगे प्रियदर्शन
filmmaker Priyadarshan to team up with Ajay Devgn for Oppam remake
filmmaker Priyadarshan to team up with Ajay Devgn for Oppam remake
filmmaker Priyadarshan to team up with Ajay Devgn for Oppam remake

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार प्रियदर्शन सिंघम स्टार अजय देवगन को लेकर फिल्म बना सकते हैं।

प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ कई हिट फिल्में बनाई है। कुछ वर्ष पूर्व प्रियदर्शन ने ब्रेक ले लिया था। अब वे फिर से हिंदी फिल्मों में शुरुआत करना चाहते हैं और अपने प्रिय हीरो अक्षय कुमार को लेकर उन्होंने एक फिल्म की प्लानिंग भी की।

वे अक्षय को लेकर मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रिमेक बनाने वाले थे। मलयालम फिल्म में मोहनलाल ने यह किरदार निभाया था जो हिंदी में अक्षय निभाने वाले थे।

अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद भी आई, लेकिन वे इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि प्रियदर्शन की फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पाए। वे अगले दो वर्षों तक व्यस्त हैं और प्रियदर्शन इतना इंतजार नहीं कर सकते। प्रियदर्शन ने अजय देवगन से सम्पर्क किया।

अजय को स्क्रिप्ट पसंद आई और वे प्रियदर्शन की फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए। प्रियदर्शन और अजय इसके पहले ‘आक्रोश'(2010) और ‘तेज'(2012) में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि ये दोनों ही फिल्में असफल रही थीं।