Home Haryana Ambala सगाई समारोह में साध्वी देवा ठाकुर ने चलाई गोलियां, महिला की मौत

सगाई समारोह में साध्वी देवा ठाकुर ने चलाई गोलियां, महिला की मौत

0
सगाई समारोह में साध्वी देवा ठाकुर ने चलाई गोलियां, महिला की मौत
firing by Hindu Mahasabha leader sadhvi Deva Thakur and security guards kills 1 and injures 3
firing by Hindu Mahasabha leader sadhvi Deva Thakur and security guards kills 1 and injures 3
firing by Hindu Mahasabha leader sadhvi Deva Thakur and security guards kills 1 and injures 3

करनाल। रेलवे स्टेशन के निकट एक बैंकट हाल में चल रहे सगाई समारोह में डीजे की धुन पर साध्वी देवा ठाकुर व उनके कुछ समर्थकों ने डांस करते हुए जमकर फायरिंग की। जिसमें एक गोली एक महिला को जा लगी और चार अन्य लोगों को छर्रे लगे। जिससे महिला की मौत हो गई। अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने देवा ठाकुर व चार पांच अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि डीजे की धुन पर थिरकते हुए आरोपियों ने कई राउंड फायर किए।

पुलिस ने मौके से गोली के दर्जनों खोल बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पंकज नैन ने भी मौका स्थल का दौरा किया और घायलों का हाल चाल जानते हुए पूरे मामले की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक संत नगर निवासी हरकिशन मैहता के पुत्र विक्की का सगाई पर सावित्री गार्डन में समारोह का आयोजन किया गया था। डीजे की धुन पर परिवार के सदस्य नाच-गा रहे थे।

इसी दौरान साध्वी देवा ठाकुर अपने करीब आठ हथियारबंद चेलों के साथ समारोह में पहुंची। चेलों ने स्टेज पर चढ़कर बंदूकें निकाली और खुशी में हवाई फायर करने शुरू कर दिए। एक बार गोलियों की आवाज सुनकर समारोह में सन्नाटा छा गया। लोग घबरा गए।

इस दौरान देवा ठाकुर ने भी अपनी बंदूक से कई फायर किए। इस बीच वह बंदूक पर नियंत्रण नहीं रख सकी। जिससे एक गोली स्टेज के सामने बैठे भाई लालो गुरुद्वारा के प्रधान सुखविंद्र सिंह के कंधे पर लगी। जब वह नीचे गिरा तो एक गोली महिला सुनीता की छाती में जा लगी।

Controversial Hindu Mahasabha leader sadhvi Deva Thakur
Controversial Hindu Mahasabha leader sadhvi Deva Thakur

छर्रे लगने से वहां मौजूद ज्योति नगर निवासी अमरजीत सिंह, न्यू प्रीतम नगर निवासी अनिलए इंदिरा नगर निवासी विनोद जख्मी हो गए। जबकि वर्षीय बच्ची मनस्वी के सिर में छर्रे लगे हैं। एक साथ छह लोगों को गोली लगने से पंडाल में भगदड़ मच गई।

घायल सुनिता को फौरन अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन कुछ देर बाद सुनिता की मौत हो गई। पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर व उसके चार पांच चेले चपाटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सिटी एसएचओ मोहनलाल ने बताया कि सावित्री लॉन में सगाई समारोह चल रहा था। जहां साध्वी देवा ठाकुर अपने समर्थकों के साथ पहुंची थी। स्टेज पर डीजे की धुन पर उन्होंने फायरिंग की।

इस फायरिंग में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने देवा ठाकुर व चार-पांच अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।