Home Headlines पहले भारतीय को दुबई पहुंचने पर वीजा मिला

पहले भारतीय को दुबई पहुंचने पर वीजा मिला

0
पहले भारतीय को दुबई पहुंचने पर वीजा मिला
first Indian to get visa on arrival lands in UAE
first Indian to get visa on arrival lands in UAE
first Indian to get visa on arrival lands in UAE

दुबई। दुबई ने वैध अमरीकी वीजा धारी पहले भारतीय पासपोर्ट धारक का स्वागत किया और पहली मई को तड़के पहुंचने पर उसे वीजा जारी किया।

दुबई स्थित जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ रेजीडेंसी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स (जीडीआरएफए) ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर भारतीय नागरिक के पहुंचने का एक चित्र पोस्ट किया है।

जीडीआरएफए ने कहा कि अमरीकी वैध वीजा धारी भारतीय पासपोर्ट धारियों के लिए छह माह के लिए नई व्यवस्था लागू होने के प्रथम दिन हमारे हमारे अधिकारियों ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तड़के पहले भारतीय यात्री का स्वागत किया।

रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने यात्री की पहचान नहीं की। मार्च के प्रारंभ में यूएई मंत्रिमंडल ने उन भारतीय पासपोर्ट धारकों को पहुंचने पर वीजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिनके पास या तो वैध अमेरिकी वीजा हो या एक ग्रीन कार्ड।

यह भी कहा गया है कि वीजा 14 दिनों के लिए वैध होगा, और इसे एक बार फिर अतिरिक्त 14 दिनों के लिए विस्तारित किया जा सकता है।