Home Azab Gazab शादी की पहली रात, दुल्हन बोली मेरे बदन को टच मत करना

शादी की पहली रात, दुल्हन बोली मेरे बदन को टच मत करना

0
शादी की पहली रात, दुल्हन बोली मेरे बदन को टच मत करना
first night of wedding, bride says don't touch my body

first night of wedding, bride says don't touch my body

झांसी। उसने शादी एक अनाथ लड़की से की थी ताकि किसी अनाथ को समाज की मुख्य धारा में आने का मौका मिले और सामाजिक रूतबे से वह रूबरू हो सके।

फोक्स वैगन कार संयंत्र में रोबोट ने ली कर्मचारी की जान

मगर समाजसेवा करने निकले इस शख्स की किस्मत ही फूटी थी। सुहागरात को ही दुल्हन ने यह कहते हुए विद्रोह कर दिया कि वह अपने शरीर को हाथ नहीं लगाने देगी।

उसे समझाने का प्रयास किया मगर वह घर से ही भाग गई और रेलवे स्टेशन पहुंचने पर मामला जीआरपी के समक्ष आ गया।

चीन में स्मार्टफोन के कारण टूट रहे शादी के बंधन

बड़ाबाजार निवासी कमल जैन (काल्पनिक नाम) का शुरू से ही मन था कि वह किसी ऐसी लड़की से शादी करेगा जो अनाथालय में रहती हो। ताकि उसे समाज की मुख्य धारा में लाकर वह उस लड़की का जीवन सुखमय कर सके।

इसमें कमल की मदद की उसके भोपाल निवासी जीजा सुरेंद्र (काल्पनिक नाम) ने। सुरेंद्र ने भोपाल के एक अनाथालय में रहने वाली लगभग 25 पच्चीस वर्षीय लड़की सीमा(काल्पनिक नाम) को अपने साले कमल के लिए चुना।

कमल व उसके परिजनों ने भोपाल जाकर सीमा को देखा और उसे शादी के लिए पसंद कर लिया। अनाथालय के प्रबंध तंत्र से बातचीत हुई

इसके बाद आर्य समाज मंदिर भोपाल में कुछ लोगों की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कर कमल व सीमा एक-दूसरे के हो गए।

हमारी तरह मक्खियां भी करती हैं भावनाओं का इजहार

उसे विधिवत बहू बनाकर जैन परिवार अपने घर झांसी ले आया। यहां शादी की पहली रात अर्थात सुहागरात को ही जब कमल उसके पास गया तो सीमा बिफर पड़ी। उसे कमल का उसके शरीर को छूना अच्छा नहीं लगा।

बात परिजनों को मालूम हुई तो सभी ने उसे समझाया-बुझाया। मगर सीमा टस से मस नहीं हुई। उसने स्पष्ट कह दिया कि वह परिवार के साथ खुश है, मगर कमल का उसके शरीर को छूना उसे अच्छा नहीं लगता।

खैर अभी चंद दिन ही गुजरे थे इस शादी को, कि बीते रोज रात में सीमा घर से भोपाल जाने के लिए भाग निकली। कमल व उसके परिजन उसे तलाश करते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। जहां सीमा ने उनके साथ जाने से इंकार करते हुए जमकर हंगामा किया।

खौफनाक फतवा : पति भूखा हो तो खा सकता है पत्नी…

जानकारी होने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और सभी को थाने ले आई। यहां दोनों पक्षों की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। हालांकि पुलिस ने सीमा के अनाथालय वालों को भी सूचित कर दिया है।