Home Breaking रायबरेली : सड़क दुर्घटना में एम्बुलेंस सवार पांच लोगों की मौत

रायबरेली : सड़क दुर्घटना में एम्बुलेंस सवार पांच लोगों की मौत

0
रायबरेली : सड़क दुर्घटना में एम्बुलेंस सवार पांच लोगों की मौत
five people killed in ambulance-truck collision in raibareilly
five people killed in ambulance-truck collision in raibareilly
five people killed in ambulance-truck collision in raibareilly

लखनऊ। रायबरेली जनपद से मरीज ले कर आ रही एक एम्बुलेंस मंगलवार को लखनऊ के मोहनलालगंज में ट्रक को ओवरटेक करने में पीछे जा घुस गई। इस सड़क दुर्घटना में एम्बुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज क्षेत्र में फुलवारिया तिराहे पर तेज गति एम्बुलेंस आगे चल रही ट्रक के जोर से ब्रेक लेने पर उसमें घुस गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल ही घायलों को बाहर निकाला और जब तक पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा, वहीं एक घायल को तत्काल अस्पताल भेजवाया गया।

मोहनलालगंज थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजदेव यादव, सुमन यादव, चालक अशोक, गोलू और सुभाष के रूप में हुई है।

इसमें मृत सुमन को ही एम्बुलेंस में लेकर परिवार वाले लखनऊ आ रहे थे। जब सड़क दुर्घटना हो गयी। वहीं महिला मंजू यादव को अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार जारी है।

https://www.sabguru.com/five-killed-20-injured-car-canter-collision-aligarh/

https://www.sabguru.com/three-killed-uncontrolled-pick-falls-well-kota/

https://www.sabguru.com/five-killed-bolero-hits-tanker-tonk/