Home Headlines पीलीभीत में पूर्व भाजपा विधायक ने खुद को गोली मारी

पीलीभीत में पूर्व भाजपा विधायक ने खुद को गोली मारी

0
पीलीभीत में पूर्व भाजपा विधायक ने खुद को गोली मारी
Former BJP MLA sukhlal shot himself in Pilibhit
Former BJP MLA sukhlal shot himself in Pilibhit
Former BJP MLA sukhlal shot himself in Pilibhit

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में बीमारी से तंग पूर्व भाजपा विधायक ने रविवार सुबह खुद को गोली मार कर जान दे दी।

सुनगढ़ी इलाके के वसुन्धरा कालोनी के रहने वाले भाजपा नेता सुखलाल बरखेड़ा विधानसभा की सुरक्षित सीट से पूर्व विधायक थे। बताते हैं कि वह काफी समय से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे। बीमारी के चलते वह ज्यादातर घर में ही रहते, जिससे वह धीरे-धीरे अवसाद में चले गए थे।

बताते हैं कि रविवार सुबह अखबार पढ़ने के बाद सुखलाल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, उनकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूर्व विधायक की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली।

सुखलाल इलाहाबाद बैंक में मैनेजर थे। पिता की मौत के बाद सुखलाल बैंक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे। 2007 में पीलीभीत की बरखेड़ा सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे।