Home Delhi पूर्व केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवडा का निधन

पूर्व केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवडा का निधन

0
murli deora
former union minister, Senior Congress leader murli deora dies

मुंबई । पूर्व केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवडा का सोमवार अलसुबह मुंबई में निधन हो गया, वे 77 वर्ष के थे। देवडा दो पुत्र है और पत्नी को गमजदा छोड गए।
देवडा के पार्थिव शरीर को मुबई के कांग्रेस कार्यालय में रखा जाएगा, जहां उनके समर्थक दोपहर दो बजे तक उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित कर सकेंगे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार चंदनवाडी स्थिति श्मशानघाट पर किया जाएगा। देवडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में थे और वे कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रह चुके थे।

वे 1977 से 78 तक मुंबई के मेयर पद पर आसीन थे। अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल देवडा चार बार मुंबई के सांसद रहे, इसके बाद उनकी सीट पर उनके पुत्र मुरली देवडा ने चुनाव लडते थे। वह तीसरी बार राज्य सभा सांसद थे। यूपीए वन में देवडा पेट्रोलियम मंत्री के महत्वपूर्ण पद पर आसीन रह चुके हैं और 22 साल तक मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुरली देवड़ा की मौत पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रविवार को ही उन्होंने मुरली देवड़ा के परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी और अगले दिन यह दु:खद समाचार मिला। इस बीच भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर जुटने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here