Home Delhi कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल, कांग्रेस को झटका

कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल, कांग्रेस को झटका

0
कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल, कांग्रेस को झटका
former UPA minister krishna tirath joins bjp
former UPA minister krishna tirath joins bjp
former UPA minister krishna tirath joins bjp

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी की एक प्रमुख दलित नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

तीरथ ने दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी प्रभात कुमार झा, दिल्ली अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद उदित राज और राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्व विधायक आरपी सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कांग्रेस मुक्त नारे को दोहराते हुए कहा कि देश को कांग्रेस से छुटकारा दिलाना है। उनका प्रयास महिलाओं और नौजवानों को आगे बढ़ाना तथा दलितों को उनके अधिकार दिलाना होगा।

भाजपा को अनुशासित पार्टी बताते हुए तीरथ ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन और सोच की कमी हो गई थी और इसलिए उन्हें कांग्रेस छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। उनकी तीन पीढ़ी कांग्रेस से जुड़ी रही।

उन्होंने भाजपा की नीतियों में पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनमानस की सेवा करती आई हैं और आगे भी करने में किसी प्रकार की क ोताही नहीं करेंगी। वह 1983 से 1990 तक कांग्रेस की महानगर पार्षद, 1993 से2004 तक पटेल नगर से विधायक और 2004 से 2014 तक सांसद रहीं।

तीरथ मनमोहन सरकार में बाल विकास मंत्री और शीला दीक्षित की सरकार में भी मंत्री रहीं। दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी जो भी आदेश देगी उसका पालन करेंगी।

उन्हें मंगोलपुरी से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। इससे पहले तीरथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकत की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वह लोगों की सेवा करना चाहती हैं और यही वजह है कि उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

झा ने तीरथ का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि वह एक अच्छी पार्टी में आई हैं और जमीनी स्तर की नेता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा में तीरथ के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में दलित समाज भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहा है।

उनके आने से देश और भाजपा मजबूत होगा और दलितों में पार्टी की पकड़ और सुदृढ होगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष अजय माकन ने तीरथ के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि मौकापरस्त नेता भाजपा को ही मुबारक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here