Home Headlines हॉकी : न्यूजीलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

हॉकी : न्यूजीलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

0
हॉकी : न्यूजीलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
four nations Hockey tournament : New Zealand beat India 3-2 to enter final
four nations Hockey tournament : New Zealand beat India 3-2 to enter final
four nations Hockey tournament : New Zealand beat India 3-2 to enter final

नई दिल्ली। मेलबर्न में खेले जा रहे चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट के एक रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 3-2 से हरा दिया। अब भारतीय टीम कल 3/4 स्थान के लिए मलेशिया से भिड़ेगी।

भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम पर दबाव भी बनाया, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सकी। न्यूजीलैंड ने भी पलटवार किया, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली।

पहला क्वार्टर गोलरहित समाप्त हुआ। दूसरे हॉफ के तीसरे और मैच के 18वें मिनट में रूपिंदर पाल सिंह ने गोल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। हॉफ टाइम के खत्म होने पर भारतीय टीम 1-0 से आगे रही।

तीसरे हॉफ में न्यूजीलैंड ने कई आक्रमण किए लेकिन भारतीय रक्षकों ने उनके सारे प्रयास विफल कर दिये। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर भारतीय टीम ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाये रखी। चौथे और आखिरी क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने लगातार दो गोल कर भारतीय टीम को दबाव में ला दिया।

मैच के 47वें मिनट में निक रोज ने न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल किया। इसके अगले मिनट बाद ही जैकब स्मिथ ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

57वें मिनट में हूगो इंग्लिस ने गोल कर न्यूजीलैंड की बढ़त 3-1 कर दी। इसके कुछ देर बाद ही पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर रुपिंदर ने स्कोर 3-2 कर दिया। मैच समाप्त होने पर यही स्कोर रहा और न्यूजीलैंड ने यह मैच 3-2 से जीत लिया।