Home Sirohi Aburoad अस्सी वर्ष की यात्रा पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव

अस्सी वर्ष की यात्रा पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव

0
अस्सी वर्ष की यात्रा पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव
diamond hall brahmakumari aburoad
diamond hall brahmakumari aburoad

आबूरोड। सम्पूर्ण विश्व में महिलाओं द्वारा संचालित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अस्सी वर्ष पूर्ण होने पर ब्रह्माकुमारीज संस्था के शांतिवन में 26 से 29 मार्च, 2017 तक विशाल अन्तर्राष्ट्रीय महासम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आायोजन किया जा रहा है। इसमें भारत सहित विश्व के 140 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए इस विशाल कार्यक्रम के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने कहा कि इस सम्मेलन में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केन्द्रियमंत्री, फिल्म जगत, देश के नामचीन मीडिया विद्वान, बड़े उद्योगपति, सर्वोच्च तथा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय खेल से जुड़े खिलाड़ी, विधायक, सांसद, आईएएस, आईपीएस, समेत कई देशों के अम्बेसडर भाग ले रहे रहे हैं।

इस अन्तर्राष्ट्रीय महासम्मेलन का उद्घाटन 26 मार्च को प्रातरू दस बजे ब्रह्माकुमारीज संस्था शांतिवन के विशाल डायमंड हॉल में होगा।     सम्मेलन के दौरान फिल्म अभिनेत्री ग्रेसी सिंह से लेकर रविना टण्डन तक कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समाज में मूल्यों के सकारात्मक संदेश देंगे। चार दिन तक चलने वाले विशाल सम्मेलन में करीब दस हजार से भी ज्यादा लोग भाग ले रहे है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका 102 वर्षीय राजयोगिनी दादी जानकी जी करेंगी।