Home Bihar गया की एमएलसी मनोरमा देवी पार्टी से निलम्बित, पुत्र रॉकी गिरफ्तार

गया की एमएलसी मनोरमा देवी पार्टी से निलम्बित, पुत्र रॉकी गिरफ्तार

0
गया की एमएलसी मनोरमा देवी  पार्टी से निलम्बित, पुत्र रॉकी गिरफ्तार

1
पटना। रोड रेज मामले में गया की एमएलसी मनोरमा यादव को जेडीयू ने पार्टी से निलम्बित कर दिया है। वहीं हत्या के आरोपी उनके पुत्र को बोध गया के पास उसके पिता की फैक्ट्री से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में उपयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है।
गया की वरिष्ट पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया कि रॉकी ने सरेंडर नहीं किया है, उसे गिरफ्तार किया है। रॉकी को उसके पिता की फैक्ट्री से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि रॉकी ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है। न्यायालय में पेश करने पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उधर, इस मामले में चहुंओर विरोध झेल रही जदयु द्वारा उनकी एमएलसी मनोरमा यादव को पार्टी से निलंबित करने का भी समाचार है। गया पुलिस ने रॉकी के पिता बिंदेश्वरी यादव उर्फ बिंदी यादव और रॉकी की मां के बॉडीगार्ड राजेश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। यह लोग उस रात रॉकी के साथ थे।
उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को स्थानीय व्यापारी का पुत्र आदित्य कुमार सचदेव अपने किशोर दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। इस दौरान रॉकी यादव की गाड़ी को ओवरटेक करने पर रॉकी ने उससे विवाद किया। इसके बाद उसे गोली मार दी, जिसमें आदित्य की मौत हो गई थी।
गिरफ्तारी के बाद रॉकी ने मीडिया के सामने कहा कि वह निर्दोष है और उसे गिरफ्तार नहीं किया। जब यह हत्या हुई उस समय पर दिल्ली में था। उसकी मां का फोन आने पर यहां आया और सरेंडर किया। वहीं पुलिस का कहना है कि उसके पास रॉकी के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं।