Home Latest news मीडिया हस्ती सईद करीमियन की तुर्की में गोली मार हत्या

मीडिया हस्ती सईद करीमियन की तुर्की में गोली मार हत्या

0
मीडिया हस्ती सईद करीमियन की तुर्की में गोली मार हत्या
GEM TV : iranian CEO Saeed Karimian shot dead in istanbul
GEM TV : iranian CEO Saeed Karimian shot dead in istanbul
GEM TV : iranian CEO Saeed Karimian shot dead in istanbul

इस्तांबुल। ईरानी मूल के ब्रिटिश मीडिया हस्ती व और जेम टीवी के मालिक सईद करीमियन की तुर्की के शहर इस्तांबुल में गोली मार कर हत्या कर दी गई।

वह अपने कुवैती व्यावसायिक साझीदार के साथ जा रहे थे, जब उन पर हमला किया गया। घटना में दोनों की मौत हो गई।

दोनों कार से यात्रा कर रहे थे, जब एक जीप ने उनका रास्ता रोका और दो नकाबपोश हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। यह घटना शनिवार को मसलाक स्क्वायर में हुई।

करीमियन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलीबारी में घायल उनके व्यावसायिक साझीदार एम.एम. की अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हमले में इस्तेमाल किया गया जीप यहां जला हुआ मिला। इस्तांबुल के उत्तर में स्थित सरीयर के मेयर सुकुरु जेन्क के अनुसार हत्या पैसे से जुड़ी हुई है।