Home Rajasthan Ajmer अजमेर में मीडिया फोरम का गठन, गिरधर तेजवानी अध्यक्ष

अजमेर में मीडिया फोरम का गठन, गिरधर तेजवानी अध्यक्ष

0
अजमेर में मीडिया फोरम का गठन, गिरधर तेजवानी अध्यक्ष
Giridhar Tarawani appoints as chief of Media Forum Ajmer
Giridhar Tarawani appoints as chief of Media Forum  Ajmer
Giridhar Tarawani appoints as chief of Media Forum Ajmer

अजमेर। अजमेर लघु समाचार पत्र संपादकों, प्रकाशकों एवं मालिकों की रविवार को आयोजित बैठक में गत बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार डॉ. रषिका महर्षि के संयोजन में पांच सदस्यों के एक दल का गठन कर पत्रकारों की एक जिला स्तरीय संस्था मीडिया फोरम का गठन किया गया।

मीडिया फोरम संस्था का संविधान पत्र एवं विधान पत्र आदि पर चर्चा कर विधान अनुसार वरिष्ठ पत्रकार गिरधर तेजवानी को सर्वसम्मति से संस्थापक अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में पत्रकार एनके जैन, विजय पाराशर, विक्रम बेदी, जुल्फिकार चिश्ती, दिलिप महर्षि, गोविंद लबाना, विनोद कुमार वर्मा, दिनेश गर्ग, अनिल पाराशर, रामचंद्र विजरानी, समंदर सिंह राठौड़, अमित भट्ट आदि संपादक उपस्थिति रहे।

सभी ने समय समय पर आने वाली समस्याओं का एकजुट हो कर संघर्ष करने की शपथ ली। आगामी बैठक में सदस्यता प्रदान कर कार्यकारिणी का विधिवत रूप से गठन किया जाएगा। बैठक का संचालन रषिका महर्षि ने किया।