Home India रेलवे ट्रेक पर मिला किशोरी का शव, रेप बाद हत्या की आशंका

रेलवे ट्रेक पर मिला किशोरी का शव, रेप बाद हत्या की आशंका

0
रेलवे ट्रेक पर मिला किशोरी का शव, रेप बाद हत्या की आशंका
girl naked body found on railway track in mahoba
girl naked body found on railway track in mahoba
girl naked body found on railway track in mahoba

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रहलिया गांव के पास महोबा-खजुराहो रेल लाइन से सोमवार को पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है।

पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र दूबे ने कहा कि रहलिया गांव के पास महोबा-खजुराहो रेल लाइन से पुलिस को एक अज्ञात किशोरी का अर्धनग्न शव मिला है।

प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किशोरी से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर उसका शव रेल पटरी पर फेंका गया हो, जिससे दुर्घटना साबित हो सके। उन्होंने कहा कि किशोरी की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

https://www.sabguru.com/rape-victim-girl-hangs-self-in-jabalpur/

https://www.sabguru.com/two-arrested-for-gangraping-teenager-in-chandoli/

https://www.sabguru.com/banda-minor-girl-allege-rape-by-cousin-brother-in-surat/