Home Azab Gazab एक ऐसा ‘चमत्‍कारी’ पेड़, जो आप की प्रेमिका की मुराद भी पूरी कर सकता है।

एक ऐसा ‘चमत्‍कारी’ पेड़, जो आप की प्रेमिका की मुराद भी पूरी कर सकता है।

0
एक ऐसा ‘चमत्‍कारी’ पेड़, जो आप की प्रेमिका की मुराद भी पूरी कर सकता है।
A 'miraculous' tree, which can fulfill your beloved's love
A 'miraculous' tree, which can fulfill your beloved's love
A ‘miraculous’ tree, which can fulfill your beloved’s love

यहां है एक ऐसा पेड़, जिसकी वैलेंटाइन डे पर पूजा करने से मिलती है गर्लफ्रेंडअगर आप गर्लफ्रेंड नहीं होने की वजह से बेहद मायूस हैं तो जरा ठहरिए, क्‍योंकि एक ‘चमत्‍कारी’ पेड़ है जो आपकी ये मुराद पूरी कर सकता है। आपने अक्सर लोगों को यह ताने मारते देखा या सुना होगा कि जिंदगी में प्यार नहीं किया तो क्या किया। अब अगर आप नहीं चाहते कि आपको भी लोग ये ताने मारें तो जरा सचेत हो जाइए क्योंकि प्यार का एहसास दुनिया में सबसे खूबसूरत एहसास होता है, मगर इसे वही महसूस कर सकता है जिसे जिंदगी में कभी-ना-कभी प्यार हुआ हो। अब लड़के सोच रहे होंगे कि इस एहसास को जीने के लिए गर्लफ्रेंड भी तो होनी चाहिए, अगर ऐसा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक पेड़ है, जो आपकी ये मुराद पूरी कर सकता है और इसके लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत भी नहीं है। ये ‘चमत्कारी’ पेड़ दिल्ली में ही है, जिसकी आपको पूजा करनी होगी और गर्लफ्रेंड मिल जाएगी। ऐसी मान्यता है इस पेड़ को लेकर और अगर आप सोच रहे होंगे कि अंधविश्वासी लोग ऐसा मानते होंगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि ये पेड़ दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज में है।

A 'miraculous' tree, which can fulfill your beloved's love
A ‘miraculous’ tree, which can fulfill your beloved’s love

ये कीकर का पेड़ है, जो लवर्स प्वाइंट के लिए मशहूर है। छात्र इस पेड़ को ‘वर्जिन ट्री’ भी कहते हैं। इतना ही नहीं छात्र वैलेंटाइन डे पर इस पेड़ की पूजा भी करते हैं। पेड़ को पानी से भरे दिल की शेप के लाल गुब्बारे और कंडोम से सजाते हैं। वैलेंटाइन डे के दिन किसी बॉलीवुड हीरोइन को दमदमी माई बनाया जाता है और ‘दमदमी माई’ की फोटो भी लगाई जाती है। अन्य बॉलीवुड एक्टर्स की भी फोटो यहां लगाई जाती है। छात्रों के बीच ऐसी मान्यता है कि वैलेंटाइन डे को होने वाले दमदमी माई की पूजा में जो भी मौजूद रहता है और प्रसाद लेता है उसे जल्द ही गर्लफ्रेंड मिल जाती है।

यह भी पढ़िए :-

असम टूरिज्म की ब्रैंड अंबेसडर बनी प्रियंका चोपड़ा

जोधपुर : ऊंट की सवारी करते पर्यटक गिरा, मौत

ताजमहल की सुरक्षा में लगी सेंध, पर्यटक ने उड़ाया ड्रोन कैमरा