Home Latest news नवरात्रि में जाए इन बेस्ट और खूबसूरत जगहो पर

नवरात्रि में जाए इन बेस्ट और खूबसूरत जगहो पर

0
नवरात्रि में जाए इन बेस्ट और खूबसूरत जगहो पर
Go to Navratri on these Best and Beautiful Places

Go to Navratri on these Best and Beautiful Places

सबगुरु न्यूज़: नवरात्रि के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में डांडिया से लेकर गरबा औऱ रामलीला तक के आयोजन होते है। आज हम आपको देश के उन राज्यों के बारे में बता रहें जहां नवरात्रि के दौरान जाना बहुत अच्छा माना जाता है।

पंजाब
पंजाब में नवरात्रि के सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन लोग व्रत रखते हैं। इस व्रत को आस-पास पड़ोस की 12 साल से कम आयु की लड़कियों को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजने के बाद खोला जाता है। इसको कंजक कहते है। कंजक में लड़कियों को पूरी, चने और हलवे का भोग लगाते हैं। इस दौरान पंजाब में कई जगहों पर माता रानी का जागरण होता है।

इस ट्रिक से आप बिना चाबी अपने कार के गेट खोल सकते हैं

गुजरात
गुजरात में एक मिट्टी के घड़े को पूजा जाता है, जो गर्भ का सांकेतिक रूप होता है। घड़े में पानी, सुपारी और चांदी का सिक्का भरा जाता है। घड़े के ऊपर नारियल रखा जाता है। गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा नृत्य का विशाल स्तर पर आयोजन होता है। अगर आप पारपंरिक गरबा और डांडिया का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आपको इस दौरान गुजरात जाना चाहिए।

ऐश्वर्या ने लगाया सचिन को गले से अभिषेक बच्चन का बना मुंह

वाराणसी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नौ दिनों तक नवरात्रि मनाई जाती है। इस दौरान होने वाली रामलीला यहां का मुख्य आर्कषण होती है। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की जीवंत कथा यहां सुनने और देखने को मिलती है। शहर के की हिस्सों में होने वाली इस रामलीला का भव्य रूप में आयोजन किया जाता हैं। नवरात्रि के दौरान पूरी काशी नगरी माता की भक्ति में डूबी दिखती हैं। यहां के घाटों की रौनक भी देखने वाली होती हैं।

बॉलीवुड स्टार्स की पार्टियां जिसमें नजर आएंगे कई बॉलीवुड स्टार पूरे टल्ली

पश्चिम बंगाल
नवरात्रि को पश्चिम बंगाल राज्य में व्यापक रूप से मनाया जाता है जहां दुर्गा पूजा को पांच दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है। शहर में सैकड़ों दुर्गा पूजा पंडाल सजाये जाते है। आमतौर पर, महिलाएं लाल बार्डर वाली सफेद साड़ी और पुरुष धोती कुर्ता पहनते हैं। मां दुर्गा का खुले बांहों से स्वागत किया जाता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE